Pages

Monday 6 June 2016

विहिप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता का निधन, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर (सं.) 6 जून। विश्व हिन्दू परिषद के 6 जिलों के प्रभारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता सतिराम जी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जनपद के डोभी ब्लाक के मढ़ी गांव निवासी सतिराम के निधन की खबर लगते ही विहिप सहित क्षेत्र व उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
इसी को लेकर सोमवार को जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र की अध्यक्षता मंे शोकसभा हुई जहां उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विहिप के लिये यह अपूरणीय क्षति है। वह विहिप के एकल विद्यालय का कार्य देखते थे। इसके साथ ही भाग गतिविधि प्रमुख काशी क्षेत्र का कार्यभार भी बखूबी निभा रहे थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डा. आरसी द्विवेदी, राजकुमार बिन्द, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, माघवेन्द्र केन्द्रीय मंत्री एकल विद्यालय, सुदर्शन धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रान्त, सचिन सचान, विजय कुमार, सतीश, महेन्द्र सिंह चंदेल, भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह, वेद प्रकाश, आरडी प्रसाद के अलावा अन्य लोग प्रमुख रहे।

No comments:

Post a Comment