Pages

Tuesday 21 June 2016

जौनपुर में कई जगह गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत

दर्जनों मवेशियों की गयी जान, लाखों रूपये का हुआ नुकसान
जौनपुर (सं.) 21 जून। मंगलवार की सुबह अचानक बदले मौसम के चलते जमकर बारिश हुई। इस दौरान जबर्दस्त आकाशीय बिजली भी जगह-जगह गिरी। इसके चलते कई लोगों की जान चली गयी।
सिंगरामऊ संवाददाता के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से स्थानीय थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी सीता देवी 45 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। वह गांव स्थित बाग में उसी स्थान पर अपनी बकरी चरा रही थी जहां अभी कुछ दिन पहले नागिन प्रकट होकर एक पखवारे तक लोगों के लिये आस्था का केन्द्र बनी हुई थी। बताया गया कि मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन में उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी। इसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। साथ ही उसकी 3 बकरी भी मर गयी। प्रधान प्रेमचन्द्र यादव, हल्का लेखपाल, प्रधान कमलेश यादव, सुबाष यादव ने एसडीएम व पुलिस को सूचित किया।
केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के नदौली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बकरी व 2 बकरी की मौत हो गयी। पीड़ित स्वामी पप्पू गौड़ के अनुसार तेज गरज के साथ बिजली उसके मड़हे पर गिर गयी जिसके चलते उसमें आग लग गयी। परिणामस्वरूप उसमें बंधे बकरी व बकरे की जलने से मौत हो गयी। इस आपदा की सूचना पुलिस व पुलिस को दी गयी है।

No comments:

Post a Comment