Pages

Saturday 16 July 2016

सनी लियोन ने किया कब्जा तो सलमान...

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और बेबी डॉल सनी लियोन गूगल पर पिछले दशक में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री बन गए हैं।  गूगल की ओर से जारी पांच सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में सलमान खान के बाद शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का नाम शामिल है। सर्च किये जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में ऋतिक रोशन, शाहिद
कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं।  गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में सनी लियोन के बाद कैटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं। सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले निर्देशकों की सूची में प्रभुदेवा शीर्ष पर हैं। इसके बाद करण जौहर, फरहान अख्तर, राज कपूर, राम गोपाल वर्मा, फराह खान, अनुराग कश्यप, यश चोपड़ा, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। सर्वाधिक सर्च की गयी फिल्मों में पीके नंबर वन पर है। इसके बाद‘कहानी‘,‘बाहुबली‘,‘आशिकी 2‘,‘धूम 3‘,‘किक‘,‘बजरंगी भाईजान‘,‘हैप्पी न्यू ईयर‘,‘हीरो‘,‘एक विलेन’ का नाम है। सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले क्लासिक अभिनेता की सूची में अमिताभ बच्चन नंबर वन पर हैं। इसके बाद कमल हासन, राजेश खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, राजकुमार, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, देव आनन्द, राजकपूर और सबसे अन्त में ऋषि कपूर को शामिल किया गया है। रेखा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्लासिक एक्ट्रेस हैं। रेखा ने श्रीदेवी, मधुबाला, हेमा मालिनी, जीनत अमान, डिंपल कपाडिया, मुमताज, मीना कुमारी, परवीन बॉबी और सायरो बानो को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में पहला स्थान पाया है।  भारतीय गायकों में सबसे ज्यादा रैपर हनी सिंह का नाम सर्च किया गया। इसके साथ ही आतिफ असलम, अरिजीत सिंह, लता मंगेशकर, सोनू निगम, किशोर कुमार, श्रेया घोषाल, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का नाम है।

No comments:

Post a Comment