Pages

Monday 25 July 2016

संरक्षण कार्य के दौरान ताज की मीनार से गिरा पत्थर, पर्यटक घायल

आगरा। ताजमहल के संरक्षण कार्यो में बरती जा रही लापरवाही सोमवार को एक पर्यटक की जान पर बन आई। ताज के मीनार से पत्थर गिरने से पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में शांति मांगलिक
हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मूल रुप से तमिलनाडु निवासी निसार अहमद पुत्र अब्दुल मुनाफ पेरिस कई साल पहले पेरिस में जाकर बस गए थे। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ ताज का दीदार करने आए थे। वर्तमान में एएसआई की ओर से ताज में संरक्षण का कार्य चल रहा है। ताज में प्रवेश के बाद निसार और उनके परिवार के लोग एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे। तभी ताज की मीनार से एक पत्थर टूटकर निसार के ऊपर गिर गया। निसार की चीख सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। आनन-फानन में उसे शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य है। (यूएनएस)

No comments:

Post a Comment