Pages

Tuesday 5 July 2016

लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राम विलास पासवान का जन्मदिन

जौनपुर (सं.) 5 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।
जौनपुर में लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान का
जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता। छाया-तेजस टूडे
साथ ही पासवान जी के विचारों व दलित राजनीति पर संगोष्ठी आयोजित हुई जहां विचार व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गिरि, महमूद खान, सन्तोष सोनी, नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, प्यारे लाल सरोज, रीता सरोज आदि प्रमुख रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सरोज ने बताया कि आजादी के बाद शीर्ष दलित राजनीति के अभाव में बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों को अगर सही मायने में किसी राजनेता ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है तो वह सिर्फ राम विलास पासवान हैं। कार्यक्रम का संचालन कमलेश अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर डा. राम विलास, सन्तोष यादव, सुरेश सरोज, डा. मायाशंकर, प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, रामलाल, शीतला प्रसाद, अंसार, आशिफ, कल्लू सरोज, महेन्द्र मिश्रा, प्रदीप कुमर, विनय यादव के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment