Pages

Friday 22 July 2016

सछास जिलाध्यक्ष अतुल सिंह को मिला प्रदेश का कर्मठी जिलाध्यक्ष का खिताब

जौनपुर (सं.) 22 जुलाई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर यूथ संगठनों की बैठक हुई जहां सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने युवाओं को 2017 विसचुनाव के लिये कमर कसने को कहा। इसी दौरान समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह को संघर्षी तथा तेज-तर्रार जिलाध्यक्ष होने का तमगा देते हुये मेडल देकर सम्मानित किया। 
लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के सबसे
कर्मठी व संघर्षी जिलाध्यक्ष का खिताब लिये जौनपुर
के सछास जिलाध्यक्ष अतुल सिंह। छाया-तेजस टूडे
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जिलाध्यक्ष अतुल सिंह का संघर्ष काबिलेतारीफ है। जिस तरह से सभी अभियानों में इन्होंने बढ़-चढ़कर सफल बनाया, उससे यह साबित होता है कि नेतृत्वकर्ता के रूप में अतुल बेहद कर्मठी व संघर्षी हैं।
छात्र राजनीति से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले श्री सिंह सम्मान मिलने पर भावुक होते हुये कहा कि जनपद जौनपुर समाजवादियों का गढ़ है। श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्होंने मेरे संघर्ष को इतने बड़े पैमाने पर लाकर प्रदेश के डायस पर सम्मानित किया है।

No comments:

Post a Comment