Pages

Friday 27 May 2016

प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या

खेतासराय, जौनपुर (सं.) 27 मई। जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में आज दिन के 2 बजे के लगभग मौजूदा प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्यारे सरेआम हत्या करने के बाद आराम से भाग निकले। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहरायी से छानबीन कर रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। वजह एक तो इधर कई दिनों से पूरे जनपद में हत्या, लूट, छिनैती, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पुलिस अपराधियों का बाल बांका भी नही कर पा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर विधायक नदीम जावेद का पुश्तैनी गांव पाराकमाल में आज दिन के करीब 2 बजे ग्राम प्रधान के पुत्र जफर सुपारी को पहले से घात लगाये हत्यारों ने गोली मार दिया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह जुमे की नमाज अदा करने के बाद घर वापस आ रहे थे। वारदात के बाद लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आयें किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिये अभियान चलाया किन्तु सफलता नहीं मिली। हमेशा की तरह इस बार भी अपराधी वारदात के बाद सुरक्षित भाग निकले। घटना का कारण आपसी रंजिश बतायी जा रही है।

No comments:

Post a Comment