Pages

Thursday 26 May 2016

केराकत विकास खण्ड ग्राम प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न

सारनाथ शाही अध्यक्ष, श्याम प्रकाश महासचिव, जयसिंह यादव उपाध्यक्ष व गोविन्द कोषाध्यक्ष चुने गये
केराकत, जौनपुर (सं.) 26 मई। स्थानीय विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों की बैठक गुरूवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष मेवा लाल यादव ने किया।
इस मौके पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों ने नये सत्र के लिये सर्वसम्मत से ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन सारनाथ यादव ‘शाही’ को केराकत विकास खण्ड प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा श्याम प्रकाश महासचिव, जयसिंह यादव उपाध्यक्ष एवं गोविन्द कोषाध्यक्ष चुने गये। इस पर उपस्थित सभी प्रधानों ने अध्यक्ष सहित सभी नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान किशन यादव, उमा यादव, रामनाथ, शम्भू सरोज, मुन्ना यादव, बालगोविन्द सहित तमाम प्रधान बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत हरिहर लाल ने किया।

No comments:

Post a Comment