Pages

Tuesday 31 May 2016

मनाया गया लोकमाता अहिल्याबाई का जन्मदिन

जौनपुर (सं.) 31 मई। गतरोज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिवस समारोह मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हईपुर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरथी पाल धनगर ने किया जहां सर्वप्रथम उपस्थित गड़ेरिया समाज के लोगों ने मां की चरणों में पुष्प अर्पित किया। इसके बाद लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुये जिलाध्यक्ष राजेश पाल धनगर ने कहा कि भारत देश में हिन्दी स्वराज की स्थापना हेतु लोकमाता ने अपने जीवन का बलिदान किया। विशाल हृदय की धनी मां ने देश में तमाम घाट, मन्दिर, धर्मशालाएं बनवायीं। इतना ही नहीं, विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की भी मां ने रक्षा की।
इसके अलावा बृजेश पाल, विवेक पाल, विनोद पाल धनगर सहित अन्य वक्ताओं ने मां के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विवेक धनगर ने किया।
इस अवसर पर राजमणि पाल, विनोद पाल, पंकज, विजय, सुनील, कमलेश, रामराज, डा. विनोद, कतवारू, राम किशोर, रामकेवल, विकास, अश्वनी, राधेश्याम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment