Pages

Wednesday, 13 July 2016

डकैतों ने लूटा लाखों का माल

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के दिल्ला का पूरा (पचवर) गांव में वृद्ध दम्पत्ति को घायल कर डकैतों ने नगदी सहित 5 लाख का सामान लूट लिया। घायल दम्पत्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय शोभनाथ पाठक अवकाशप्राप्त ट्यूबवेल आपरेटर हैं जो अपनी पत्नी शशिप्रभा देवी के साथ रहते हैं। उनके अनुसार बीती रात लगभग 1 बजे परिवार के अन्य
सदस्यों के साथ वह घर के बरामदे में सोये कि आधा दर्जन से अधिक डकैत पहुंचे और शशि प्रभा का मुंह दबाकर चाभी मांगने लगे। विरोध करने पर डकैत उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिये जिसकी आवाज सुनकर वह जगे तो उनको भी डकैतों ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद डकैत घर में घुसकर लूटपाट करने लगे। इस दौरान डकैत 13 हजार नकद सहित सोने की 2 चैन, 2 बाली, 2 झाला, 1 अंगूठी, 1 किलो चांदी के जेवर, मोबाइल लूट लिये और आराम से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया तो क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह मयफोर्स व खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचे। देखा गया कि खोजी कुत्ता घर के दक्षिण तरफ छोटे लाल के ईट भट्ठे पर स्थित एक खाली झोपड़ी में रूका जिससे पुलिस का अंदाजा है कि डकैत उक्त झोपड़ी में आकर रूके होंगे। इसको लेकर जांच-पड़ताल शुरू हो गयी। उधर घायल दम्पत्ति को उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment