Pages

Tuesday, 26 July 2016

अखिल भारतीय प्रधान संगठन का हुआ विस्तार

सोनभद्र। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए 31 पदाधिकारियों के साथ सशक्त संगठन बनाने का काम किया है। जिसमें सर्वप्रथम श्याम बिहारी यादव अध्यक्ष, ईश्वरी प्रसाद निराला, निशा सिंह, मोहन पाण्डेय उपाध्यक्ष, अशोक चन्द्रवंशी महासचिव, एसबी सेठ कोषाध्यक्ष, राम सुरेश कुशवाहा जिला प्रभारी, मुकेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी, संजय गुप्ता, नामवर कुशवाहा, विजय कनौजिया, जितेन्द्र पासवान, मिथिलेश, रविन्द्र कुमार, डॉ0 विमलेश पटेल, युसुफ उर्फ मखडू, मनोज पटेल, यज्ञदत को जिला सचिव, विष्णु कान्त मौर्य, राजेश कुमार, संतोष कुमार, शान्ती देवी, अन्दोश बानो, अर्चना गुप्ता, श्रवण कुमार, राजाराम, पवन जायसवाल, गिरिजा, दयाशंकर, सुरेश पाल को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपील किया है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जी-जान से जुड़ जायेंगे। आगे यह भी कहा कि प्रधान संगठन को सशक्त बनाकर मुख्यमंत्री से वेतन वृद्धि करने की मांग उठायी जायेगी। उन्होंने गांव के विकास में बाधक बनने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी पत्राचार करने की बात कही। उक्त जानकारी अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment