Pages

Saturday, 23 July 2016

छापेमारी में अवैध शराब बरामद

जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार जनपद के अवैध मदिरा के बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान जनपद के आबकारी निरीक्षक अरूण कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, गुलाब सिंह क्षेत्र-2, प्रदीप मिश्र
file photo
क्षेत्र-3 व राजेश्वर, मय स्टाफ द्वारा 21 जुलाई 2016 को विशेषरपुर थाना लाइन बाजार व ग्राम-नउआदाडी एवं फत्तूपुर थाना मुगराबादशाहपुर, नूरपुर ईट भट्ठा थाना-सुरेरी एवं 22 जुलाई को ग्राम-शेखूपुर सुतौलीघाट एवं कलॉपुर मोड थाना-खुटहन एवं ग्राम-भुईली, थाना गौराबादशाहपुर में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें कुल 7 अभियुक्त/मुकदमें पकडे गये, जिनके पास से 59.48 लीटर कच्ची शराब व 63 पौवा प्रत्येक 200 एम0एल0 (12.60 लीटर) देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्तों के विरूद्ध संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही किया गया है।

No comments:

Post a Comment