Pages

Wednesday, 13 July 2016

डग्गामार जीप चलते हुई युवक की मौत

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरा भटान गांव में डग्गामार जीप के पीछे लटककर जा रहे युवक की नीचे गिरकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डग्गामार जीप को पकड़ा लेकिन कार्यवाही करने के बजाय उसे छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कि जमुआ गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय राजेश चौहान पुत्र धर्मराज बुधवार को एक जीप पर लटककर कहीं जा रहा था कि रास्ते में गौरा भटान के गांव के पास जीप हिचकोले लेने लगी तो वह गिर गया। इस दौरान गम्भीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

No comments:

Post a Comment