Pages

Thursday, 28 July 2016

दबंगों ने मारपीट कर सूमो व घरेलू सामानों को किया क्षतिग्रस्त

पीड़ितों ने एसपी के दरबार में पहुंचकर की लिखित शिकायत
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बराई (औदर) गांव के निवासियों ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। उनको दिये गये पत्रक के अनुसार गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग असलहे से लैस होकर राम आसरे की विधवा बहन बिन्दू के घर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये मारे-पीटे। इतना ही नहीं, विरोध करने पर अन्य लोगों को मारा-पीटा गया। साथ ही वहां खड़ी टाटा सूमो, टीबी, लैपटाप, डीवीडी, टेप, मोबाइल आदि को क्षतिग्रस्त करते हुये पीड़ितों के पास मौजूद रूपये को छीन लिये। मामले की शिकायत थानागद्दी चौकी एवं केराकत कोतवाली पुलिस से की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। हताश व निराश मन से सभी पीड़ित आरक्षी अधीक्षक के दरबार में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किये। पीड़ितों में दीपक कुमार, दुर्गावती, प्रभावती, निशा देवी, इन्द्रावती, लालमनी, गिरजा देवी, लीलावती, शीला देवी, गुड्डी देवी, बिन्दू देवी, लाल बहादुर, राम आसरे, अरविन्द कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग हैं।

No comments:

Post a Comment