Pages

Tuesday, 26 July 2016

कारगिल विजय दिवस पर किया रक्तदान

जौनपुर (सं.) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को एक फाउण्डेशन द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय सहित तमाम लोगों ने रक्तदान किया।
जौनपुर के जिला चिकित्सालय में रक्तदान करते
आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय। छाया-तेजस टूडे
इसके पहले अतिथियों के रूप में मौजूद विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा, आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय सहित अन्य को बुकें देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों ने रक्तदान किया। साथ ही कारगिल विजय दिवस मनाते हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार पोरवाल, योग गुरू अचल हरिमूर्ति, समाजसेविका डा. अंजू सिंह, उत्तम गुप्ता, पीआरओ राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी, उपनिरीक्षक मेराज अहमद, टीएसआई घनश्याम यादव, सै. मो. मुस्तफा, प्रमोद यादव, ओंकार मौर्य, डा. अरविन्द गुप्ता, आनन्द यादव, संजय शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन समिति के विनोद तिवारी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment