Pages

Sunday, 24 July 2016

तरियारी गांव में शराब की बिक्री एसपी को दे रही चुनौती!

केराकत, जौनपुर (सं.) 24 जुलाई। जनपद के तेज-तर्रार आरक्षी अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ छेड़े गये सघन अभियान के बावजूद भी केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी गांव के हरिजन बस्ती में खुलेआम शराब की बिक्री का धंधा चल रहा है जो एक तरफ से पुलिस को चुनौती दे रहा है।
file photo
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो हल्का सिपाहियांे की मिलीभगत से उक्त धंधा ग्रामवासियों के जबर्दस्त विरोध के बावजूद भी जारी है जबकि आरक्षी अधीक्षक द्वारा पूरे जनपद में अवैध कारोबारियों व लिप्त लोगों के खिलाफ सघन धरपकड़ अभियान जारी रखा गया है।
कुल मिलाकर तरियारी के हरिजन बस्ती में बेखौफ लोग बिना किसी रोक-टोक के अवैध शराब की बिक्री जारी रखे हैं। अब देखना यह है कि इस अड्डे पर आरक्षी अधीक्षक का ध्यान कब जायेगा?

No comments:

Post a Comment