Pages

Friday, 22 July 2016

फरार हत्यारोपियों के घर 82 की कार्यवाही

केराकत, जौनपुर (सं.) 22 जुलाई। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम पलिया सूरतपुर गांव में बीते माह हुये हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्तों के घर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 82 के तहत कार्यवाही किया।
पुलिस के अनुसार एक्त मामले में रोशन पुत्र लालमन यादव एवं कमलेश, लाल साहब पुत्रगण विश्राम यादव निवासी पलिया सूरतपुर नामजद हैं।
उनके खिलाफ सरकी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत फरार अभियुक्तों के मकानों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही किया।

No comments:

Post a Comment