Pages

Tuesday, 12 July 2016

पकड़ी गयी सवा करोड़ रूपये की अवैध शराब

जौनपुर। आबकारी विभाग ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक टैंकर अवैध शराब बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 25 हजार रुपये बतायी जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अरुण यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पीली कोठी के पास एक टैंकर को
पकड़ लिया। तलाषी के दौरान उसमें ओपी चण्डीगढ़ की मिली। इस दौरान टैंकर चालक धर्मवीर सिंह निवासी फोनदापुर थाना गजरौला जिला ज्योतिबाफुलेनगर पकड़ा गया। उसके विरुद्ध लाइन बाजार थाने में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद अवैध शराब की कीमत 1.25 करोड़ रुपया है।

No comments:

Post a Comment