Pages

Thursday, 28 July 2016

घटनाओं के ग्राफ बढ़ने से पुलिसिया कार्यप्रणाली पर लगने लगा प्रश्नचिन्ह

केराकत, जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। स्थानीय क्षेत्र में तेजी के साथ लूट, हत्या सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने से जहां पुलिसिया कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है, वहीं ताबड़तोड़ हो रही अपराध की घटनाओं से एक बार फिर केराकत कोतवाली गरमा उठी।
केराकत के नये कोतवाल अनूप शुक्ला एवं नवागत आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना को कार्यभार ग्रहण करते ही इस घटना ने जनपद पुलिस को चुनौती दे दिया है। यहां पर ‘सिर मुड़ाते ही ओले पड़े’ वाली कहावत भी सटीक बैठ रही है।
घटना के बाद आज सुबह आरक्षी अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही विभाग का खोजी कुत्ता भी पहुंचा लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी रहस्य को उजागर करने की बजाय घटनास्थल सहित आस-पास तक ही लोग सीमित नजर आये।

No comments:

Post a Comment