Pages

Saturday, 23 July 2016

दबंग कर रहे कब्जा, पुलिस दिख रही मौन

जौनपुर (सं.) 23 जुलाई। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव निवासी सत्य प्रकाश ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगाया। पीड़ित के अनुसार गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग उसके मड़हे को क्षतिग्रस्त करते हुये कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट पर आमादा रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद भी सरायख्वाजा थाना पुलिस मौन साधे हुई है। ऐसा प्रतीत होता है मानो उसकी जानकारी में सब हो रहा है।

No comments:

Post a Comment