Pages

Sunday, 29 May 2016

महिला नेत्री ने लोगों से गिनायीं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर (सं.) 29 मई। केन्द्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर गांव चलो अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
जौनपुर के करंजाकला क्षेत्र के औरही गांव में चौपाल
लगाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धि बतातीं भाजपा
नेत्री किरन श्रीवास्तव। छाया-तेजस टूडे
इसी क्रम में जनपद के करंजाकला ब्लाक अन्तर्गत औरहीं गांव में रविवार को चौपाल लगाया गया। भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव लोगों के बीच मोदी सरकार की 2 साल की उपलब्धि बतायीं। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई योजनाओं पर वार्तालाप किया गया। इस अभियान में वक्ता के रूप में किरन श्रीवास्तव के अलावा माधुरी गुप्ता, विमला श्रीवास्तव आदि थीं।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी अनिल पाण्डेय, बूथ प्रभारी रोहित श्रीवास्तव, भोला शंकर उपाध्याय, बाबूदीन प्रजापति, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, सुन्दर यादव, नन्द लाल विश्वकर्मा, सुनील गिरी, विमला श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया।


No comments:

Post a Comment