असहायों की मदद ही समाज की सच्ची सेवाः विवेक
देवकली शिवमंदिर में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम
जौनपुर (सं.) 28 मई। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव के शिव मंदिर के मैदान पर सैकड़ों असहायों व जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी गयी। इस सहायता शिविर का आयोजन मानव विकास संस्था द्वारा आयोजित था जहां दिव्यांगों की आवश्यकतानुसार यंत्र वितरित किया गया।
![]() |
देवकली गांव में गरीबों की आर्थिक मदद करते
युवा बसपा नेता विवेक यादव। छाया-तेजस टूडे
|
इस दौरान उन्होंने संस्थापक उमाशंकर यादव द्वारा चयनित निर्धनों, असहायों, जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग किया। साथ ही मूकबधिरों को यंत्र प्रदान किया। शिविर में सुल्तानपुर, मनवल, मंगदपुर, जासोपुर, भटानी, करंजाकला, जेठपुरा, पाल्हामऊ, भैंसनी, रज्जीपुर, मेढामैर सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कन्हैया व संचालन शिक्षक नेता राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर अशोक यादव, जय सिंह, राजकुमार, बाबू राम, ओम प्रकाश, रमाशंकर, रिन्कू कुमार, उदयराज, राम नयन यादव, कमला पुजारी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment