Pages

Thursday, 26 May 2016

अंधाधुंध विद्युत कटौती से मचा हाहाकार

केराकत, जौनपुर (सं.) 26 मई। रात्रि प्रहर में अंधाधुंध विद्युत कटौती से आम जनजीवन त्राहि-त्राहि कर उठा है। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के विपरीत विद्युत आपूर्ति होने से आम उपभोक्ताओं मंे हाहाकार मचा हुआ है।
अर्द्धरात्रि में विद्युतापूर्ति की जबर्दस्त कटौती के साथ बीच-बीच में लगातार कटौती के परिणामस्वरूप नगरवासियों को जहां पेयजल आपूर्ति की भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं लोगों की इस भीषण उमस भरी रात्रि में कटौती के चलते नींद हराम हो गयी है।
रात्रि के समय रह-रहकर हो रही विद्युत कटौती के मध्य देर रात्रि में विद्युतापूर्ति ठप होने के बाद भोर में आने से रात्रि का प्रहर लोगों को कसमकस के बीच जागरण करते हुये बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कमोवेश यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनी हुई है। बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment