Pages

Tuesday, 31 May 2016

शाहगंज में आयोजित शिविर के तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के उत्सव वाटिका में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में २५ दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन योग सत्र में सैकड़ों की
जौनपुर के शाहगंज में चल रहे २५ दिवसीय योग शिविर के
तीसरे दिन योगाचार्य डा. हेमन्त यादव को सम्मानित करते
पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल।
छाया-तेजस टूडे
संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. हेमंत यादव जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर व कृष्ण मुरारी कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान ने योगा, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराते हुये संयमित दिनचर्या की विधि बताया। इसके पहले शिविर का शुभारम्भ शाहगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल व डा. राजकुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
इस अवसर पर अनिल मोदनवाल, मनोज पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार, प्रदीप जायसवाल, वीरेन्द्र यादव, ओम शरण, किरनलता यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment