Pages

Wednesday, 25 May 2016

पत्रकार को पितृशोक, साथियों ने जताया शोक

जौनपुर (सं.) 25 मई। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को कैम्प कार्यालय पर शोकसभा करके पत्रकार संतोष सोनी के पिता भृगुनाथ सेठ के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया।
शोकसभा में संस्थापक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, महासचिव संजय अस्थाना, प्रमोद जायसवाल, कैलाशनाथ मिश्र, डा. प्रमोद वाचस्पति, अजय पाण्डेय, मो. अब्बास, विशाल यादव, राजेश मौर्य, संजय शुक्ला, रमेश यादव, एसके वर्मा एडवोकेट, सूरज साहू, अजीत सोनी, नौशाद अली, दीपक चिटकारिया, मारकण्डेय मिश्रा, मनीष मिश्रा, महर्षि सेठ, प्रकाश चन्द्र शुक्ल सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

लोजपा ने किया शोकसभा
जौनपुर (सं.) 25 मई। लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय कन्हईपुर में हुई जहां मीडिया प्रभारी संतोष सोनी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये शोक प्रकट किया गया। सभी पदाधिकारियों द्वारा उनके घर जाकर शोक सम्पत्ति परिवार को सांत्वना दिया गया।
शोकसभा में जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज, देवी प्रसाद गिरि, शीतला प्रसाद सरोज, नगर अध्यक्ष इस्लाम खां, महसूद खां, मोहम्मद अंसार, कमलेश अग्रहरि, डा. मयाशंकर, डा. राम विलास सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment