शाहगंज, जौनपुर (सं.) 29 मई। स्थानीय नगर के पुराना चौक में संचालित एमसीए कम्प्यूटर कोचिंग में छात्र-छात्राओं को जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा इम्पावरिंग यूथ पर जानकारी प्रदान की गयी।
![]() |
जौनपुर के शाहगंज में आयोजित टेªनिंग कैम्प में टेªनर रूपेश जायसवाल
को सम्मानित करतीं जेसीआई शक्ति की पदाधिकारीगण। छाया-तेजस टूडे
|
इस दौरान टेªनर जेएफएम रूपेश जायसवाल द्वारा सौ से अधिक बच्चों को टेªनिंग देकर उन्हें लाभान्वित किया गया। श्री जायसवाल ने बच्चांे को समय प्रबन्धन एवं उनके कैरियर से जुड़ीं अनेक बातें बतायीं। साथ ही सवाल-जवाब करते हुये अच्छे प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया।
कोचिंग के संचालक आलोक जायसवाल ने टेªनर श्री जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया तो संस्था अध्यक्ष गीता जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। अन्त में सचिव आराधना अग्रवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गीता जायसवाल, अनीता जायसवाल, अल्का गुप्ता, रीता जायसवाल, पूनम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment