Pages

Friday, 27 May 2016

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की मनी पुण्यतिथि

जौनपुर (सं.) 27 मई। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बापू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बापू जी ने एसोसिएशन का गठन करके ग्रामीण पत्रकारों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिये एक मंच प्रदान करने का कार्य किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करने वाले कलमकारों को पोस्ट कार्ड के माध्यम एकत्रित करके उन्होंने एसोसिएशन बनाया जो आज उत्तर प्रदेश के सभी जगह खड़ा है। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के मान्यता समिति में एसोसिएशन को स्थान भी दिलवाया।
इस अवसर पर डा. यशवंत गुप्त, बृजनन्दन स्वरूप, गुलाब चन्द्र मधुकर, राजकेशर एडवोकेट, उमाकांत गिरि सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment