जौनपुर (सं.) 27 मई। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को गूजर ताल का निरीक्षण किया जहां खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्रवीर यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत 101 तालाबों में से 5 का जीणोद्धार कराया गया है जबकि शेष का कार्य कराया जा रहा है।
![]() |
जौनपुर के खेतासराय में स्थित गूजर ताल का निरीक्षण
करते जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी। छाया-तेजस टूडे
|
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज रमाकान्त वर्मा, थानाध्यक्ष खेतासराय, खण्ड विकास अधिकारी सोंधी रविन्द्रवीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment