Pages

Thursday, 19 May 2016

सुरेन्द्र प्रधान बने अध्यक्ष

जौनपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ‘पवन’ के नये पदाधिकारियों का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मत से चयन हुआ। इस दौरान की गयी
जौनपुर में लायंस क्लब पवन के नये अध्यक्ष
सुरेन्द्र प्रधान का स्वागत करते
ला. पवन जायसवाल सहित अन्य लोग।

घोषणा के अनुसार नये अध्यक्ष ला. सुरेन्द्र प्रधान बनाये गये। इसके अलावा ला. वीरेन्द्र साहू कोषाध्यक्ष एवं रजत सोनी सचिव चयनित किये गये। इसके बाद उपस्थित लोगों ने नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही नये पदाधिकारियों ने क्लब को आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी क्लब द्वारा सामाजिक कार्य चलता रहेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ला. पवन जायसवाल ने नये अध्यक्ष से पूरी कार्यकारिणी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर चयनित पदाधिकारियों के अलावा पवन जायसवाल, विजय मौर्य, ज्ञान सिंह, अशोक मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment