Pages

Saturday, 21 May 2016

निर्धारित 100 में से 10 गरीब बच्चों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

जनपद में पहली बार 30 दिवसीय समर कैम्प का होगा भव्य आयोजन
समापन अवसर पर बच्चों को मिलेगा मंच, प्रमाण पत्र के साथ होंगे पुरस्कृत
जौनपुर। जस्ट डांस क्लासेज द्वारा जनपद में पहली बार 30 दिवसीय भव्य समर कैम्प का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो नगर के अम्बेडकर तिराहे से पूर्व स्थित पवन प्लाजा के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये क्लासेज के संचालक कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि उक्त आयोजन 25 मई से शुरू होकर आगामी 25 जून तक चलेगा। कैम्प में डांस के अलावा एक्टिंग व सिंगिंग का भी प्रशिक्षण बच्चों को दिया जायेगा। इतना ही नहीं, कैम्प के समापन अवसर पर बच्चों को एक भव्य मंच मिलेगा जहां वह दिल खोलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उक्त मंच के माध्यम से समर कैम्प का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के अलावा मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का पुरस्कार भी मिलेगा। श्री मिश्र ने बताया कि कैम्प में मात्र 100 बच्चों का प्रवेश होगा लेकिन उनमें से 10 ऐसे गरीब बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा जो बढ़ती महंगाई के दौर में धन के अभाव में अपनी प्रतिभा का गला घोंट रहे हैं।

No comments:

Post a Comment