Pages

Tuesday, 19 July 2016

बच्चों ने किया कैटवाक

जौनपुर (सं.) 19 जुलाई। जेसीआई की जेसीरेट विंग ने मंगलवार को बच्चों के फैशन शो आयोजित किया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से एक फैंसी ड्रेस पहनकर कैटवाक किया। इस अवसर पर
जेसीआई के फैशन-शो में प्रतिभागी बच्चे।छाया- तेजस टूडे
जेसी चेयरपर्सन रत्ना सेठी व को-ऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों ने जिस प्रकार शो और कैटवाक कर जो प्रदर्शन किया वह वाकई बहुत सराहनीय है। जिसमें उपविजेता अविशी गुप्ता व विजेता दिव्य सेठ पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, मेघना रस्तोगी, अनिता सेठ, श्वेता वाधवा, किरन सेठ, मिनाज शेख, रित्तू सेठी, एकता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा सहाय, पूनम जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment