Pages

Sunday, 17 July 2016

अभाविप ने दिग्विजय को चुना नगर अध्यक्ष

जौनपुर (सं.) 17 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को सरस्वती बाल विद्या मन्दिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई जहां सर्वसम्मत से डा. दिग्विजय सिंह को नगर अध्यक्ष और अवकाश सिंह
को नगर मंत्री चुना गया। डा. सिंह दुबारा नगर अध्यक्ष चुने गये। इसी क्रम में 20 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुये बल दिया गया। इस अवसर पर आलोक रंजन श्रीवास्तव, कमलेश यादव, विशाल सिंह, शशांक दूबे, अंकित सिंह, सचिन तिवारी, हर्षित सिंह, सूरज सिंह, अपूर्व, संदीप मिश्रा, अभिषेक प्रजापति, मुकेश यादव, शशांक श्रीवास्तव, अंकित यादव, हवलदार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment