Pages

Friday, 22 July 2016

युवक पर चाकू से हमला

जौनपुर (सं.) 22 जुलाई। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवक के गले में
चाकू दिया गया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया। बताया गया कि घायल युवक का नाम बादल है। समाचार लिखे जाने तक हमला का कारण व हमलावर की जानकारी नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

No comments:

Post a Comment