Pages

Thursday, 21 July 2016

जेवर साफ करने में दो लाख की हुई ठगी

केराकत, जौनपुर (सं.) 21 जुलाई। चन्दवक थाना क्षेत्र के बगेरवां गांव में सोने व चांदी के जेवर साफ करने में धोखा देकर दो लाख का माल लेकर ठग फरार हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालता यादव के घर गुरूवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोग पहुंचे जो अपने आपको बर्तन साफ कराने का काम करने वाला बताये। इसके बाद लालता के परिजनों ने बर्तन साफ कराया तो ठगों ने सोने व चांदी के जेवर भी साफ कराने को कहा।
इस पर परिजनों ने दो सोने के चेन, कनफूल, अंगूठी, झाला व चांदी के अन्य सामान लाकर उन्हें दे दिया। इसके बाद ठगों ने एक बड़े बर्तन में पानी में हल्दी मिलाकर रखा और उसमें सभी जेवर डाल दिया। इस दौरान बातों में उलझाकर उसने जेवर छिपा लिया और कहा कि दस मिनट बाद जेवर चमचमाता मिलेगा।
यह कहकर वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चल चल दिये। कुछ देर बाद जब हल्दी वाले पानी को खंगाला गया तो उसमें जेवर नहीं मिला। इसके बाद लोग अपने को ठगी का शिकार समझ लिये जिसकी जानकारी पुलिस से लिखित रूप से कर दिया।

No comments:

Post a Comment