Pages

Tuesday, 19 July 2016

9 अगस्त को निकाली जायेगी भव्य हनुमंत यात्रा

जौनपुर (सं.) 19 जुलाई। श्री हनुमन्त जयंती के शुभ अवसर पर आगामी 9 अगस्त दिन मंगलवार को
प्रातः 10 बजे से भव्य हनुमंत यात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कालिका गेस्ट हाउस के हनुमान मंदिर से शुरू होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये विनोद पाण्डेय व राकेश कुमार मिश्र ने समस्त हनुमान भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments:

Post a Comment