Pages

Saturday, 16 July 2016

लोक अदालत 13 अगस्त को

जौनपुर (सं.) 16 जुलाई। राजीव पालीवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 13 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
इस मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में विहित विशिष्ट विषय आपराधिक/बैंक सेवाओं से सम्बन्धित मामलों/प्रकरणों के साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद निस्तारण करा सकते हैं। साथ ही ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं, उन्हें भी वाद पूर्व प्रीलिटीगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है।
उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि अपने लम्बित वादों का निस्तारण 13 अगस्त दिन शनिवार को आहूत मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर उसका लाभ उठावें।

No comments:

Post a Comment