Pages

Friday, 29 July 2016

राज्य सरकार ने मुसलमानों को सिर्फ धोखा दिया है

लखनऊ। राज्य समाजवादी सरकार की विफलताओं और सरकार की मुस्लिम दुश्मनी पर लोगों को आगाह करते हुए मौलाना कलबे जवाद नकवी ने कहा कि जिस सरकार को मुसलमानों का सबसे बड़ा हमदर्द माना
जाता है वह दरअसल मुसलमानों की सख्त दुश्मन है। इस सरकार ने केवल मुसलमानों को धोखा दिया है।इस अवसर पर मौलाना ने कहा कि अभी सहारनपुर से कुछ सून्नी भाई हमारे पास आए थे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सहारनपुर की मस्जिद अससकरी में कुछ दगंााई तत्वों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। जब उन्हें मस्जिद पर कब्जा करने से रोका गया तो उन्होंने ने तलवारों और तिरशोलों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जिसमें 3 मुस्लिम युवाओं की हत्या कर दी गयी थी मगर राज्य सरकार के इशारे पर अपराधियों के बजाय अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को ही गिरफ्तार किया गया और उन्हें डराया गया। मौलाना ने कहा एसी ढेरों घटनायें हैं जहां राज्य सरकार ने मुसलमानों के साथ धोका किया है और जियादती की है। यह सरकार मुसलमानों की हमदर्द नहीं बल्कि मुस्लिम दुश्मन है। अब जनता को फसला करना है कि आगामी चुनाव में किस सरकार का समर्थन किया जाये। इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और अराजकता का राज है। हर चुनाव में मुसलमानों के वोट निर्णायक हैसियत रखते हैं तो इस का चुनाव में भी मुसलमानों को तय करना है कि ऐसी पार्टी का समर्थन किया जाये जो मुस्लिम दोस्ती का नकाब ओढक़र मुस्लिम दुश्मनी की भूमिका ना निभाती हो।

Thursday, 28 July 2016

दिव्यांग के मकान पर हिस्ट्रीशीटर को कब्जा दिलाना चाहते हैं एनटी साहब!

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शिवपुर का है यह प्रकरण
न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी पीड़ित को किया जा रहा परेशान
वाराणसी (सं.) 28 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नायब तहसीलदार साहब दबंग लगते हैं, क्योंकि आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह न न्यायालय के आदेश को मानते हैं और न ही पुलिस विभाग सहित अपने उच्चाधिकारी के आदेश को। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी वह दबंगई पर उतर आये हैं। यही कारण है कि चर्चाओं केअनुसार एक हिस्ट्रीशीटर से मोटी रकम लेने के बाद कब्जा करने का आदेश दे दिये।
मामला जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र का है जहां के दिव्यांग राजू जायसवाल पुत्र घनश्याम जायसवाल के अनुसार उसका मकान नम्बर 30/74 है। उस मकान को 1992 में एक महिला ने धोखे से रजिस्ट्री करवा ली जिसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो वह तत्काल फर्जी रजिस्ट्री को कैंसिल कराने के लिये मुकदमा कर दिया। इसी बीच उस महिला के पति ने आपत्ति लगा दिया जो 1993 से आज तक मकान पर कई बार कब्जा भी लेना चाहा लेकिन ले नहीं पाया। मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
बता दें कि उक्त महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है जो थाने के हर थानाध्यक्ष से मिलता रहता है। इसी बीच एक थानेदार से बात न बनने पर वह उपजिलाधिकारी के पास गया जहां भी उसे कोई राहत नहीं मिली। चर्चाओं की मानें तो वह नायब तहसीलदार को मोटी रकम का लालच देकर आदेश करवा लिया। इतना ही नहीं, साहब बीते 27 जुलाई को पुलिस बल के साथ कब्जा भी करवाने चले आये लेकिन स्थानीय लोगों सहित परिवार का विरोध देखकर वह भी असफल हो गयी लेकिन लगातार परिवार को धमकी दिया जा रहा है।
अब नायब तहसीलदार शिवपुर ने न्यायालय के स्टे व मुकदमा विचाराधीन होने के बातत कब्जा दिलाने के प्रयास में लगे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर पीड़ित भी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते फिर रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी नायब तहसीलदार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

दिव्यांग को सताने वाला है हिस्ट्रीशीटर
वाराणसी (सं.) 28 जुलाई। दिव्यांग राजू जायसवाल का कहना कि उसे परेशान करने वाला शोभा जायसवाल का पति अर्जुन जयसवाल शिवपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसको शिवपुर पुलिस अवैध नकली शराब बनाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इतना ही नहीं, हीरोइन की सप्लाई करने, फर्जी औषधि बनाने, नशीला पाउडर बनाने के आरोप में जेल भी भेजा जा चुका है। कई अवैध कार्यों में संलिप्तता होने के चलते 7 लाख रूपये अवैध नशीले माल के साथ वह गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं, इसके अलावा और भी कई मामलों में वांछित उक्त व्यक्ति फर्जी रजिस्ट्री करवाया है। उसको सन् 1993 से कब्जा करना चाहा लेकिन आज तक उसको कब्जा नहीं मिल पाया है।
साभार— तेजस टूडे

घटनाओं के ग्राफ बढ़ने से पुलिसिया कार्यप्रणाली पर लगने लगा प्रश्नचिन्ह

केराकत, जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। स्थानीय क्षेत्र में तेजी के साथ लूट, हत्या सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने से जहां पुलिसिया कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है, वहीं ताबड़तोड़ हो रही अपराध की घटनाओं से एक बार फिर केराकत कोतवाली गरमा उठी।
केराकत के नये कोतवाल अनूप शुक्ला एवं नवागत आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना को कार्यभार ग्रहण करते ही इस घटना ने जनपद पुलिस को चुनौती दे दिया है। यहां पर ‘सिर मुड़ाते ही ओले पड़े’ वाली कहावत भी सटीक बैठ रही है।
घटना के बाद आज सुबह आरक्षी अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही विभाग का खोजी कुत्ता भी पहुंचा लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी रहस्य को उजागर करने की बजाय घटनास्थल सहित आस-पास तक ही लोग सीमित नजर आये।

मड़हे में सोये अधेड़ की चाकू से मारकर निर्मम हत्या, कारण अज्ञात

केराकत, जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। केराकत कोतवाली से महज एक किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित मड़इया (सरायबीरू) गांव में बीती रात एक अधेड़ को मड़हे में सोते समय चाकू से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आज सुबह हत्या की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी जिसकी सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 52 वर्षीय राजनाथ यादव घर के बगल में स्थित अपने मड़हे में सोये थे कि बीती रात को चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मड़हे मंे बंधी आधा दर्जन बकरियों के चिल्लाने की आवाज पर घर से निकली पत्नी व पुत्रवधू चारपाई व उसके नीचे फैले खून व पति के शव को देखकर अवाक रह गयीं। उनके शोर पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये जिनकी सूचना पर तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किये। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। 
हत्या की जानकारी होने पर नवागत आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नवागत क्षेत्राधिकारी केराकत प्रवीण राय, कोतवाल अनूप शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिसिया जांच-पड़ताल एवं पूछताछ शुरू हो गयी है।

घटना के समय दादा के साथ लिपटा ही रहा पौत्र
केराकत, जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। मृत राजनाथ यादव के साथ उनका 6 वर्षीय पौत्र लकी भी उनके साथ सोया था लेकिन यह तो संयोग ही रहा कि घटना के दौरान वह भय के साथ अपने मृत दादा के साथ लिपटा रहा।
घटना के बाद मौके पर पहुंची दादी व मां को उसने डरते हुये बस इतना ही बताया कि दो लोगों ने चाकू से दादा को मारा। हत्यारों ने उसके साथ जाने क्या समझकर कुछ नहीं किया।

शहरी बेरोजगार के स्थायी आजीविका हेतु डूडा ने लिया साक्षात्कार

जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डी.ए.वाई.-एन.यू.एल.एम.) के घटक स्व-रोजगार कार्यक्रम (एसईपी) के अर्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने
वाले अर्द्ध व्यवसायरत/बेरोजगार परिवारों को लघु उद्यम/स्वरोजगार स्थापित कर स्थायी आजीविका की व्यवस्था करने हेतु एसईपी कार्यक्रम के अर्न्तगत गठित टास्कफोर्स कमेटी की बैठक 28 जुलाई 2016 को उमाकान्त त्रिपाठी, एडीएम/परियोजना निदेशक डूडा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें एम0पी0 सिंह परियोजना अधिकारी डूडा, जगत नारायण सिंह सहायक आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र, पुनीत कुमार शुक्ला, शाखा प्रबन्धक सिंडिकेट बैंक, ओम प्रकाश यादव, कर अधीक्षक, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा आर0पी0 यादव, सिटी मिशन मैनजर वसीम सिद्दीकी उपस्थित रहे। टास्कफोर्स कमेटी के समक्ष व्यक्तिगत ऋण के लिए कुल 102 ऋण आवेदन पत्र तथा समूह ऋण के लिए 02 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित करने हेतु रखे गये। लाभार्थियों के साक्षात्कार के उपरान्त टास्कफोर्स कमेटी द्वारा व्यक्तिगत ऋण के लिए 61 आवेदन पत्र तथा समूह ऋण के लिए 02 आवेदन पत्र बैंकोें को प्रेषित करने हेतु अनुमोदित/स्वीकृत किया गया। व्यक्तिगतण ऋण के 18 आवेदन पत्र कमेटी द्वारा निरस्त कर दिये गये। 23 लाभार्थियों द्वारा कमेटी के समक्ष उपस्थित न होने पर उनके आवेदन पत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

विद्यालय परिसर में प्रबन्धक ने किया पौधरोपण

छात्र छात्राओं को बताया वृक्षों की उपयोगिता
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के होरिल राव इण्टर कालेज कुंवरपुर में प्रबन्धक राम प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को वृक्षों की उपयोगिता बताते हुये पेड़ लगाने व उनकी
जौनपुर के मछलीशहर में पौधरोपण करते विद्यालय
के प्रबन्धक सहित अन्य लोग। छाया- तेजस टूडे
सुरक्षा के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिये अति उपयोगी हैं। पर्यावरण प्रदूषण रोकने हेतु वृक्षों की अहम् भूमिका है। जब तक धरा पर वृक्ष हैं तभी तक जीवन है। वृक्ष जहां लकड़ी के लिये उपयोगी है, वहीं औषधियों का खजाना भी है। पीपल अकेले 18 प्रतिशत आक्सीजन का उत्सर्जन करता है। वृक्षों की सुरक्षा बल देते हुये कहा कि आदिकाल से ही वृक्षों का धार्मिक महत्व रहा है। इसमें देवताओं का वास भी माना गया है। सभी लोगों ने वृक्ष लगाने व सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही पीपल का वृक्ष लगाकर पौधारोपण की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम नयन सिंह, शिक्षक रवीन्द्रनाथ शर्मा, देवेन्द्र नाथ दीक्षित, धर्मचन्द्र गुप्ता, हरीश गुप्ता, राजेश कुमार, चन्द्रसेन सिंह के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 31 अगस्त तक करें आवेदन

जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पिछड़ा वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगारों को ‘ओ‘
file photo
लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2016-17 में प्रशिक्षण दिलाया जाना है जिसके लिये आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। प्रशिक्षण के लिये इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है तथा आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिये। आवेदक बेरोजगार हो एवं किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृृत्ति न लेता हो। ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। इस योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ड्वैक से मान्यताप्राप्त कार्यरत संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ‘प्रथम आगत प्रथम पावक‘ के सिद्धान्त के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भेजा जायेगा और संस्था में लाभार्थियों द्वारा प्रवेश देकर प्रतिपूर्ति की धनराशि 10000 रूपये को छोड़कर शेष धनराशि जमा करने की रसीद प्रस्तुत करने पर 10000 रूपये तक की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा सीधे संस्था को बिना किसी विलम्ब के दी जायेगी। यदि लाभार्थी द्वारा संस्था को पूरी फीस जमा कर दी गयी है तो ऐसी स्थिति में इसकी रसीद को सम्बन्धित संस्था से सत्यापित कराने के बाद 10000 रूपये तक की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा सीधे लाभार्थी को उसके बचत खाते में भुगतान की जायेगी। प्रशिक्षण के उपरान्त तत्सम्बन्धी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र ड्वैक द्वारा निर्गत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र आवेदक जिनके माता-पिता, अभिभावक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 19884 रूपये तथा शहरी क्षेत्र में 25546 रूपये से अधिक न हो। निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रमाणित जाति, आय एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ 31 अगस्त तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय विकास भवन प्रथम तल में जमा कर सकते हैं।