जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के बहोरिकपुर का राजा बाबू उर्फ रज्जू (12 वर्ष) जो घर से भाग गया था, लखनऊ में मिल गया है। उसे मुंगराबादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक एहसान उल्लाह एवं आरक्षी अमित सिंह द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराया गया जिसे उचित संरक्षण हेतु उसके मां-बाप को सुपुर्द किया गया।
Thursday, 28 July 2016
इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकारः तुलसी राम
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश की सपा सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। इस सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार आदि की घटनाएं चरम पर हैं।
बसपा की पोल खुल रही है जिसका जीता-जागता उदाहरण पार्टी के लोगों का बसपा से किनारा कसना है। उक्त बातें बदलापुर विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राम केवट ने गुरूवार को जनसम्पर्क के दौरान कही। इसके पहले उन्होंने क्षेत्र के मिरशादपुर, पट्टी दयाल, ऊदपुर गेल्हवा, ढेमा, डोमपुर, खजुरन सहित दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क करके भाजपा के कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके साथ अशोक निषाद, भारत केवट, राम मिलन सरोज, अमरनाथ यादव, अभिषेक शुक्ला, संजय सिंह, विनोद सिंह, महंथ राज के अलावा तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक आज
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के जिला महामंत्री विवेकानन्द यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने बताया कि 29 जुलाई दिन शुक्रवार को हम लोगों के मानदेय का शासनादेश जारी हो जायेगा। उस आदेश की प्रति जिला प्रशासन को भी उपलब्ध हो जायेगी। इस आदेश की तरफ सभी सम्बन्धित साथियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जिला महामंत्री श्री यादव ने बताया कि संघ की कार्यवाही बैठक 29 जुलाई की शाम को सुनिश्चित की गयी है। उक्त बैठक में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है जहां प्रदेश हाईकमान के आदेश पर अगली कार्यवाही तय की जायेगी। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में सुनिश्चित की गयी है। जिला महामंत्री ने संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
लोजपा का दो दिवसीय धरना व क्रमिक अनशन समाप्त
जिला प्रशासन को सौंपा गया विभिन्न मांगों का ज्ञापन
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित दो दिवसीय धरना एवं क्रमिक अनशन आज समाप्त हो गया जिसके बाद जिलाा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
![]() |
जौनपुर के कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन
सौंपते लोजपा के कार्यकर्तागण। छाया- तेजस टूडे
|
धरनास्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमधन सरोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष इस्लाम खान ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष झुल्लन अंसारी ने कहा कि जनपद के रामनगर, सिरकोनी व जलालपुर ब्लाक से 84 लोगों का आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में है परन्तु सुविधा शुल्क न देने पर उनको नहीं दिया जा रहा है। इसी क्रम मंे जिलाध्यक्ष श्री सरोज ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुये कहा कि उनके मातहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड पात्र को न देकर अपात्रों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर देवी प्रसाद गिरि, महमूद खान, अब्दुल रसीद अंसारी, बाबू लाल, श्यामू बिन्द, उर्मिला देवी, मो. अंसार, मालती देवी, दुखरन बेनवंशी, आरती, संतोष सेठी, कमलेश अग्रहरि, मनोज सिंह, संतोष यादव, प्रदीप कुमार, राय साहब गौड़, शम्भू गौड़, आद्या बेनवंशी, मीना खातून, बुद्धन सेठ, फारूक, बिसमिल्लाह खान, मंजू सेठ, गुड्डू सेठ, मुन्ना सेठ, मौलाना अशरफ, रहीशा खातून मौजूद रहे।
दबंगों ने मारपीट कर सूमो व घरेलू सामानों को किया क्षतिग्रस्त
पीड़ितों ने एसपी के दरबार में पहुंचकर की लिखित शिकायत
जौनपुर (सं.) 28 जुलाई। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बराई (औदर) गांव के निवासियों ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। उनको दिये गये पत्रक के अनुसार गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग असलहे से लैस होकर राम आसरे की विधवा बहन बिन्दू के घर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये मारे-पीटे। इतना ही नहीं, विरोध करने पर अन्य लोगों को मारा-पीटा गया। साथ ही वहां खड़ी टाटा सूमो, टीबी, लैपटाप, डीवीडी, टेप, मोबाइल आदि को क्षतिग्रस्त करते हुये पीड़ितों के पास मौजूद रूपये को छीन लिये। मामले की शिकायत थानागद्दी चौकी एवं केराकत कोतवाली पुलिस से की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। हताश व निराश मन से सभी पीड़ित आरक्षी अधीक्षक के दरबार में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किये। पीड़ितों में दीपक कुमार, दुर्गावती, प्रभावती, निशा देवी, इन्द्रावती, लालमनी, गिरजा देवी, लीलावती, शीला देवी, गुड्डी देवी, बिन्दू देवी, लाल बहादुर, राम आसरे, अरविन्द कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग हैं।
पीड़ित शिक्षकों को मिला शिक्षक एवं छात्र संगठनों का समर्थन
डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के पीड़ित शिक्षकों के साथ दिया कलेक्ट्रेट में धरना
जौनपुर। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के शिक्षकों के निष्कासन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विद्यालय प्रबन्धक/विद्यालय प्रशासन की अपने निष्कासित शिक्षकों की मांगों पर विचार न करने के कारण एवं विगत 15-20 दिनों से शिक्षकों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी मामले पर कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण विभिन्न शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री श्री रमेश सिंह के नेतृत्व में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना कर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस प्रकरण का निस्तारण करके उचित न्याय न्याय दिलाया जायेगा।
धरने का संचालन कर रहे रिजवी लर्नर्स एकेडमी के शिक्षक अनिल कुमार शुक्ल ने धरने पर बैठे शिक्षक नेताओं एवं विभिन्न संगठनों को विद्यालय में चल रहे शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक विरोधी नीतियों की जानकारी विस्तार से रखी। वहीं विद्यालय द्वारा सी.बी.एस.ई. के नियमावली का अनुपालन न करने का आरोप भी लगाया।
धरने की अध्यक्षता डा. अरूण कुमार सिंह जी, अध्यक्ष, जूनियर बेसिक शिक्षक संघ ने किया। अपने वक्तव्य में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र ही निष्कासित शिक्षकों को ससम्मान वापस नहीं लिया गया तो विद्यालय गेट पर ताला लगाकर आंदोलन किया जायेगा। जिसका जिम्मेदार जिला एवं विद्यालय प्रशासन होगा। शिक्षक नेता एवं पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ डा. राकेश सिंह ने कहा, अभी तो यह शुरूआत है। प्रबन्ध तंत्र एवं विद्यालय प्रशासन ने शीघ्र ही शिक्षकों की वापसी ससम्मान नहीं किया तो आंदोलन को सदन तक ले जायेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ नरसिंह बहादुर यादव, शिक्षक संघ के मण्डल मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुधाकर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव जी, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता शिवेन्द्र सिंह रानू जी, तिलकधारी महाविद्यालय के प्रो. डा. जेपी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये और रिजवी लर्नर्स में शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय का पूरजोर विरोध किया। सभी लोगों ने कहा कि पूरा कि शिक्षक समाज इन लोगों के साथ खड़ा होगा। आयोजक शिक्षक कीर्ति सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अतुल सिंह, अनुराग मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, मयंक सिंह, पुष्पेन्द्र निषाद, राहुल यादव, अलमास सिद्दीकी, मयस्सर अहमद, संजय मिश्रा, अमिता सिंह, शुभम विक्रम सिंह सहित अभिभावक एवं छात्र भारी संख्या में मौजूद रहे।
विहिप ने चलाया सघन अभियान
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा सिरकोनी विकास खण्ड में गुरूवार को व्यापाक जनसम्पर्क करके अखण्ड भारत दिवस, स्थापना दिवस एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
आज सुबह से ही जिला संगठन मंत्री मनोज जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली क्षेत्र के रामदयालगंज, जफराबाद, सिरकोनी, अहमदपुर, कबूलपुर, नत्थनपुर, राजेपुर, सलखापुर इत्यादि गांवों में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों को अखण्ड भारत संकल्प दिवस के बारे में बताया। साथ ही दिनांक 12 अगस्त को जम्मू से आयोजित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में स्थानीय लोगों को जानकारी दी गयी। साथ ही संगठन के 52वें वर्ष में प्रवेश पर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थानीय आधार पर होने वाले कार्यक्रम तय किये गये।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री मनोज जी ने कहा कि पवित्र सावन मास में कांवरियों का जत्था जनपद से होते हुए विभिन्न शिवालयों एवं प्रसिद्ध स्थानों पर जल चढ़ाने जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए कल एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलकर उनको ज्ञापन देगा। कांवरियों को प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल ठहराव एवं जलपान की व्यवस्था एवं सुरक्षा शासन सुनिश्चित करें।
सम्पर्क करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राकेश चन्द, प्रखण्ड अध्यक्ष अनिरूद्ध मौर्य, शैलेश सिंह भारद्वाज, आचार्य रविन्द्र, प्रवेश गुप्ता, कमलेश, शिवआसरे सिंह, मनीष, छविनाथ, अमरनाथ, पंकज, संतोष सोनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)


