Pages

Wednesday, 27 July 2016

लोजपा ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमधन सरोज व संयोजक झुल्लन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
करते लोजपा के कार्यकर्ता। छाया- तेजस टूडे
प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही संचालन नगर अध्यक्ष इस्लाम खान ने किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री सरोज ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार निरंकुश तानाशाह की तरह सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का दोहन किया जा रहा है। लोहिया आवास, राशन कार्ड आदि बनवाने के नाम पर धनउगाही किया जा रहा है जो निन्दनीय है। इसी क्रम में श्री अंसारी ने जफराबाद क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कुप्रबन्धन पर आक्रोश जताते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रदेश सरकार सही ढंग से नहीं कर रहा है। कोटेदार गरीबों का अनाज खा जा रहे हैं। गैस सिलेण्डर, समाजवादी पेंशन व लोहिया आवास के नाम पर प्रधानों द्वारा 2 से ढाई हजार रूपये तक की वसूली की जा रही है। दलितों व गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। अन्त में महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर श्यामूदीन, राय साहब बिन्द, शम्भू गौड़, मो. रशीद अंसारी, अनिल राजभर, इम्तियाज अली, उर्मिजा राजभर, इस्लाम खान, महमूद खान, डा. राम विलास, कमलेश अग्रहरि, संतोष सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले अयूब पर जौनपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खलीलाबाद के विधायक डा. अयूब के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में
जौनपुर के शहर कोतवाली में प्रदर्शन करते हिन्दू युवा
वाहिनी के कार्यकर्तागण। छाया- तेजस टूडे
मुकदमा दर्ज हो गया। यह मुकदमा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर द्वारा बुधवार को दी गयी तहरीर दर्ज हुआ है। इस बाबत वादी श्री ठाकुर ने बताया कि इस तरीके की भाषा महंत जी जैसे लोगों के खिलाफ अशोभनीय है। यह हिन्दुत्व के सम्मान के खिलाफ है। इस तरह की हरकत को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार से डा. अयूब को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग किया। इस अवसर पर अनुज सिंह, प्रिंस जायसवाल, प्रशांत उपाध्याय, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, सतीश सिंह, प्रिंस, सौरभ के अलावा दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिसाइलमैन की मनायी गयी पुण्यतिथि

जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। मिसाइलमैन भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को जगह-जगह मनायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जौनपुर नगर के एक विद्यालय में मिसाइलमैन की
पुण्यतिथि मनाते बच्चे सहित अन्य। छाया- तेजस टूडे
इसी क्रम में नगर के पुरानी बाजार में स्थित सेंट जेफर्स स्कूल में डा. कलाम की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. अलमदार नजर ने बच्चों को मिसाइलमैन भारत रत्न डा. कलाम जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या खुशनसीब, कोआर्डिनेटर आशुतोष शर्मा, एकरार हुसैन सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

साइकिल सवार को धक्का मारकर भागे पिकप चालक ने बाइक सवार को रौंदा

जौनपुर के पकड़ी ब्लाक के पास पिकप
व बाइक की भिड़ंत के बाद का दृश्य।
छाया- तेजस टूडे
जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। जौनपुर-मछलीशहर मार्ग पर स्थित पकड़ी ब्लाक के पास बुधवार को पिकप जीप व मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे
उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। उधर दुर्घटना के बाद चालक पिकप छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 डब्ल्यू-5514 से जौनपुर से सिकरारा की तरफ जा रहा था कि उधर से तीव्र गति से आ रही पिकप नम्बर यूपी 62 एटी-5126 ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी जुटे आस-पास के लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उक्त पिकप चालक सिकरारा में एक साइकिल सवार को धक्का मारकर भाग रहा था कि पकड़ी ब्लाक के पास उसने एक और दुर्घटना को अंजाम दे दिया।

आपसी सहमति से चांद बीबी मस्जिद शाहगंज का विवाद हल

जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। अजादारी कौसिंल शाहगंज इकाई की बैठक बुधवार को शाहगंज कार्यालय पर हुई जहां शाहगंज कस्बे के कोरवलिया चांद बीबी मस्जिद की भूमि पर अवैध कब्जे का विवाद जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही 24 घण्टे में आपसी सहमति से सुलझ गया। तहसील प्रशासन के सहयोग से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कोतवाल आदि की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से मसले का हल निकल गया। इसके बाद पूर्व की स्थिति बहाल करके शिया समुदाय की नमाज अदा हुई। अध्यक्ष सै. मोहम्मद हैदर व महासचिव सै. जैगम अब्बास ने जिला व तहसील प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इमामे जुमा मौलाना महफुजूल हसन खां, जौनपुर अजादारी कौसिंल के अध्यक्ष सै. मो. हसन, कार्यकारी अध्यक्ष इसरार हुसैन एडवोकेट, महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान, अब्दुल जब्बार, मुशीर हसन, वसीर, निशान हैदर, अली शान हैदर, इंतजार, अनवर, राजू, काजू, इरफान हैदर, फिरोज, नसीम हैदर, इम्तियाज, लड्डन, मुशीर, चांद, शानू, परवेज हुसैन, दिलदार, खतीब अब्बास, शहजादे, निसार अहमद, नसीम अहमद उपस्थित रहे।

वरिष्ठ समाजसेवी डण्डा की मनी 6वीं पुण्यतिथि

जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। वरिष्ठ समाजसेवी तेज बहादुर सिंह डण्डा की 6वीं पुण्यतिथि बीती रात कलेक्टेªट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित प्रकाश भवन पर मनायी गयी जहां हवन-पूजन के बाद उपस्थित लोगों ने
जौनपुर में समाजसेवी तेज बहादुर सिंह डण्डा की पुण्यतिथि
पर मौजूद गणमान्य लोग। छाया- तेजस टूडे
उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये श्री सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, दीवानी बार के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, संतोष सिंह एडवोकेट, दुष्यंत सिंह, विनय प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत डीएफओ राजीव सिंह एवं आभार छोटे पुत्र संजय सिंह प्रबन्धक गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनिया ने ज्ञापित किया।

शिक्षा विभाग पर भारी पड़ रहा प्राइमरी पाठशाला का प्रधानाध्यापक

बढ़ौली नोनियान सरकारी स्कूल के बच्चों सहित अभिभावक परेशान
शिक्षा समिति का गठन करके बाहरी व्यक्ति को बनाया गया अध्यक्ष
जौनपुर (सं.) 27 जुलाई। जनपद के सिकरारा क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला बढ़ौली नोनियान के प्रधानाध्यापक लगातार सुर्खियों में बनते चले जा रहे हैं। उनके द्वारा की जा रही एक से बढ़कर एक कारस्तानी से
file photo
जहां अभिभावकों में रोष व्याप्त है, वहीं शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुये हैं जो समझ से परे है। विद्यालय में खाना बनाने वाली महिलाओं से प्रार्थना करवाने वाले प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव के बारे में तमाम की चर्चाएं हैं। उनके मनमानेपन से जहां विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, वहीं अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी विस्फोटक हो सकता है। उनकी मनमानी का एक उदाहरण गत दिवस तब देखने को मिला जब शिक्षा समिति के गठन पर एकत्रित अभिभावकों को वापस भेजकर विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद शिक्षकों को बुलाकर अपने ढंग से समिति का गठन किया गया। एबीआरसी अशोक राजभर की मौजूदगी में गठित समिति के अध्यक्ष के बारे में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनका कोई भी बच्चा उक्त विद्यालय में नहीं पढ़ता है जबकि नियम है कि समिति का अध्यक्ष वही हो सकता है जिसके बच्चे उक्त विद्यालय में पढ़ते हों। हद तो तब हो गयी जब इसकी शिकायत मौखिक रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा से की गयी तो उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया। कुल मिलाकर यह कहा जा रहा है कि उक्त प्रधानाध्यापक शिक्षा विभाग पर भारी पड़ रहा है। तभी तो कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव के खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही अभी तक देखने व सुनने को नहीं मिली।