Pages

Monday, 16 May 2016

यूपी में 20 IAS और 62 IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ। यूपी में 20 आईएएस अफसरों के तबादले- टी वेंकटेश कमिश्नर लखनऊ बनाए गए, अजय उपाध्याय सचिव एसएडी बने, सुधीर दीक्षित मंडलायुक्त देवीपाटन बने, संजय अग्रवाल को औद्योगिक विकास का अतिरिक्त चार्ज, महेश गुप्ता प्रमुख सचिव आरईएस बने, मणि प्रसाद मिश्रा मंडलायुक्त आजमगढ़, अनीता मेश्राम को प्रतीक्षारत किया गया, मुरली मनोहर लाल सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग, आजमगढ़ कमिश्नर राम प्रसाद गोस्वामी प्रतीक्षारत, नीलम एहलावत सचिव संस्कृति, बलकार सिंह प्रतीक्षारत किए गए, राजमणि यादव डीएम अलीगढ़ बने, विजय किरण आनंद डीएम वाराणसी, पुष्पा सिंह डीएम शाहजहांपुर, रमाकांत पांडे विशेष सचिव ग्राम्य विकास, एसएन त्रिपाठी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद इलाहाबाद, अजय कुमार सिंह विशेष सचिव उच्च शिक्षा, दिग्विजय सिंह विशेष सचिव श्रम, शिव श्याम मिश्रा आरएफसी बरेली, सत्येन्द्र कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर।

लखनऊ- यूपी में  62 IPS अफसरों का तबादला-
मंजिल सैनी लखनऊ की नई एसएसपी बनीं, राजेश पांडेय को डीजीपी ऑफिस अटैच किया गया,जोगेंद्र कुमार एसएसपी इलाहाबाद, लव कुमार एसएसपी अलीगढ़, जे रवींद्र गौड़ एसएसपी मेरठ,पूनम एसपी अमरोहा, जय नारायण सिंह आईजी फूड सेल लखनऊ, नवनीत सिकेरा आईजी पीएसी का भी चार्च, अजय आनंद पुलिस कल्याण इलाहाबाद, हरिराम शर्मा आईजी कानून व्यवस्था यूपी, मोहित अग्रवाल आईजी गोरखपुर जोन, उमेश श्रीवास्तव डीआईजी पीएसी वाराणसी, महेश मिश्रा डीआईजी पीएसी मेरठ, धर्मवीर डीआईजी आजमगढ़, केएस इमैनुअल एसएसपी गाजियाबाद, दीपक कुमार एसएसपी मुजफ्फरनगर, रोहन पी कनय एसपी जौनपुर, सुभाष सिंह बघेल एसएसपी एटीएस, शगुन गौतम एसपी रेलवे मुरादाबाद, बालेंद्र भूषण सिंह एसपी एलआईयू इलाहाबाद, शिवशंकर सिंह एसपी होमगार्ड लखनऊ, गोपेशनाथ खन्ना सेनानायक गोरखपुर, रामप्रताप सिंह डीजीपी ऑफिस अटैच, महेंद्र यादव एसपी फायर सर्विस लखनऊ, सतेंद्र कुमार एसपी रेलवे झांसी, अमित वर्मा सेनानायक पीएसी मेरठ, प्रतीप कुमार मिश्रा एसपी ईओडब्ल्यू, वाराणसी रविशंकर छवि पीटीसी मेरठ, प्रमोद कुमार एसपी एलआईयू बरेली, रामपाल एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, गरिमा सिंह एसपी एलआईयू लखनऊ, अंशुल गुप्ता एसपी एसआईटी लखनऊ, अशोक कुमार एसपी एसीओ लखनऊ, संतोष कुमार सिंह एसपी एटीएस वाराणसी, अमरेंद्र प्रसाद सिंह एसपी एलआईयू वाराणसी, अखिलेश निगम एसपी विजिलेंस लखनऊ, राहुल यादवेंद्रु एसपी एटीसी सीतापुर, कमेश्वरी चंद्रा एसपी सीबीसीआईडी कानपुर, लालराम एसपी विशेष जांच लखनऊ, आरपीएस यादव 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, नागेश्वर सिंह एसपी विजिलेंस लखनऊ,दयानंद मिश्रा एसपी सुरक्षा लखनऊ, विनय कुमार यादव 11वीं वाहिनी सीतापुर , साधना गोस्वामी एसपी रेलवे लखनऊ,उमेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी बिजनौर .

कर्मचारी नेता संजय बनाये गये यादव महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

युवा नेता मुकेश यादव को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ब्रजेश यदुवंशी की संस्तुति एवं युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कर्मचारी नेता संजय यादव (राजू) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुकेश यादव को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि श्री यादव मूलतः सदर क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के निवासी हैं जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही मुकेष यादव सिपाह चाचकपुर के निवासी हैं जो वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं।
इस मनोनयन पर काली मंदिर नखास पर नवचयनित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव एवं मुकेष यादव उपाध्यक्ष का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका भली-भांति निर्वहन करते हुये महासंघ के उद्देश्य को आगे बढ़ाऊंगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ब्रजेश यदुवंशी, युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला महामंत्री रामकेष यादव के अलावा कर्मचारी नेता अजय सिंह अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ, संजय अस्थाना महामंत्री गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएषन, समर बहादुर यादव, सुरेन्द्र यादव मास्टर, सुशीला देवी, मनु लाल यादव पूर्व प्रधान मिसिरपुर, राजेष यादव (उपाध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी), चन्द्रषेखर यादव, छोटे लाल यादव, राजेश यादव, दीपक यादव, प्रेम यादव, आलोक यादव, शोभनाथ यादव, कमलेश यादव, विकास यादव, अनिल यादव, रंजीत सोनकर, विनय यादव सहित तमाम समर्थक, शुभचिंतक आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान पहुंचे सदर विस के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी ने सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।

आईएएस में चयनित छात्र का अजादारी काउन्सिल ने किया स्वागत

जौनपुर। जौनपुर अजादारी काउन्सिल के अध्यक्ष सै. मो. हसन के नेतृत्व में सै. मो. कासिम आब्दी निवासी अहिरौली-सिकरारा जो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में 186वीं रैंक प्राप्त किया, का जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित काउन्सिल के दर्जनों पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री आब्दी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर परिवार ही नहीं, बल्कि जनपद का नाम देश की पटल पर पहुंचा दिया है।
स्वागत करने वालों में सर्वश्री हाजी समीर अली, एएम डेजी, मुस्तफा शम्सी, मो. मुस्लिम हीरा, मनीष, हसन मुस्तफा, सै. मो. हसन, जावेद, आरिफ, रजमी जौनपुरी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नेतृत्व करने के लिये जायसवाल समाज सक्षम

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा जायसवाल धर्मशाला मंे जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में जौनपुर का प्रतिनिधित्व जायसवाल ही करेगा।
उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा से लगभग आधा दर्जन स्वजातीय बंधु विभिन्न पार्टियों से टिकट के लिये प्रयासरत हैं और कुछ पार्टियां वैश्य समुदाय को ही टिकट देने की इच्छुक है। इसी क्रम में युवा जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष जायसवाल ने कहा कि वैश्य समुदाय का नेतृत्व करने के लिये जायसवाल समाज सक्षम है। इस दौरान वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इं. विजय जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल, सुनील जायसवाल बहादुर, अनिल जायसवाल, धु्रव जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल सभासद, सुग्रीव जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, हेमंत जायसवाल, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एमजेएफ ला. राकेश श्रीवास्तव को मिला गोल्ड पिन

एमजेएफ ला. राकेश श्रीवास्तव को गोल्ड पिन प्रदान
होने पर बधाई देते लायंस क्लब के पदाधिकारीगण।
जौनपुर। एमजेएफ ला. राकेश श्रीवास्तव को उत्कृष्ट समाजसेवा कार्यों के लिये लायंस क्लब इण्टरनेशनल द्वारा एमजेएफ गोल्ड पिन प्रदान किया गया। एक भव्य समारोह में उन्हें उक्त पिन जोन चेयरमैन एमजेएफ ला. सै. मो. मुस्तफा ने प्रदान किया।
यह गोल्ड पिन लायंस क्लब इण्टरनेशनल के निर्देशानुसार उत्कृष्ट समाजसेवा कार्यों के लिये दिया जाता है। श्री श्रीवास्तव को उक्त गोल्ड पिन से नवाजे जाने पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दिया है।
श्री श्रीवास्तव को बधाई देने वालों में ला. सोमेश्वर केसरवानी, ला. रवि श्रीवास्तव, ला. अरूण त्रिपाठी, ला. शमीम अहमद, ला. एमएम वर्मा, ला. संजय श्रीवास्तव, ला. गोपी चन्द्र साहू सहित अन्य लोग प्रमुख रहे।

बच्चों को सिखाये जा रहे कराटे, डांस, इंग्लिश स्पोकेन

आरआरएमपीएस में 15 दिवसीय समर कैम्प का शुभारम्भ
नौपेड़वा
, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ जहां जनपद के ख्यातिलब्ध प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को ताइक्वाण्डो, कराटे, डांस, आर्ट, क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
कैम्प का शुभारम्भ वीणावादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ अन्य उपयोगी गतिविधियों मंे बच्चों की सहभागिता जरूरी है। इससे उनकी प्रतिभा का बहुमुखी विकास होता है तथा उनकी रूचि व रूझान का पता चलता है। कैम्प मंे पहले दिन कराटे के टेªनर मनीष कुमार ने वार्म अप के पश्चात् फेस पंच, स्टमक पंच, सम-आन-जूकी 3 पंच, स्टेªट किक, मैगिरी आदि का प्रशिक्षण दिया जबकि डांस के टेªनर रोहित रेमो बच्चों को डांस कला के प्रारम्भिक स्टेप सिखाये। इसके अलावा बच्चों को इंग्लिश स्पोकेन, आर्ट, क्राफ्ट आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत त्रिपाठी ने कैम्प के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उसे जीवन में उपयोगी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कैम्प 31 मई तक चलेगा। बच्चे अधिकाधिक संख्या में कैम्प में भाग लेकर उसका लाभ उठायें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सुभाष त्रिपाठी ने किया।
कैम्प में वरिष्ठ अध्यापक श्रीराम गुप्ता, धीरेन्द्र यादव, त्रिवेणी चौहान, राकेश यादव, सुनील यादव, प्रदीप बिन्द, गीता सोनी, सुमन गुप्ता, पुष्पा यादव, अरूण मौर्य आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Sunday, 15 May 2016

जब ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार भिड़ंत

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद-जुनेदपुर तिराहे के पास रविवार को हुई ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार भिड़ंत में सड़क की किनारे बैठी महिला की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गयी।
सड़क हादसे में महिला की मौत
पर रोते-बिखलते परिजन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद निवासिनी सिंगारी देवी 55 वर्ष पत्नी बन्सू राम अपने मायके अखण्डनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव से वापस घर लौट रही थी। बस से उतरने के बाद उक्त स्थान पर कुछ समय आराम करने के लिये वह सड़क के नीचे चबूतरे पर बैठ गयी।
इसी समय अमारी की तरफ से खाद लादकर ट्रैक्टर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पहुंची कि उसी समय सूरापुर की तरफ से आ रही ट्रक नम्बर यूपी 50 एटी 1611 का चालक सड़क पर अचानक ट्रैक्टर चढ़ता देखकर अवाक रह गया। ऐसे में ट्रैक्टर के इंजन पर सवार लोगों को बचाते हुये ट्राली में जोरदार टक्कर हो गयी। जोरदार टक्कर से ट्राली का पहिया निकल गया जो महिला के ऊपर जा गिरी। ट्राली के नीचे दबने से सिंगारी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी द्वारा ट्राली हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला गया। उसी समय महिला परिजन भी पहुंच गये जिनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।