Pages

Sunday, 15 May 2016

सालों बीत गए शहीद स्मारक को छतिग्रस्त हुए

शहीद स्मारक का जर्जर दृश्य।
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मुफ्तीगंज बाजार में स्थित प्रतिमा के बगल में शहीद स्मारक है जो अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। कूड़ों के ढेर पर खडे़ इस स्तम्भ के आवरण भवन को छतिग्रस्त हुये सालों गुजर गये लेकिन अभी तक प्रशासन की नजर नहीं उस पर नहीं पड़ी जबकि मामूली दूरी पर ही विकास खण्ड कार्यालय है। मालूम हो कि करीब छः दशक पहले बाजार में शहीद स्मारक व गांधी प्रतिमा स्थापित की गयी थी। इसका अनावरण तत्कालीन रेलमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने किया था। वक्त गुजरीं और बातें पुरानी हुईं। लोगों की सोच में काफी बदलाव आया जिसका नतीजा यह हुआ कि शहीद स्मारक की उपेक्षा शुरू हो गयी। कई वर्ष पूर्व जर्जर हो चुका लेकिन भवन किसी कारणवश स्वतः धराशायी हो गया। बाजारवासियों ने इसकी सूचना ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी को दिया लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारी प्रतिमा आवरण भवन को दुरूस्त कराना उचित नहीं समझे। यह हाल तब की है जब यहां से मामूली दूरी पर ब्लाक मुख्यालय है। यहां ब्लाक स्तर के अलावा अन्य उच्च अधिकारियों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। इस उपेक्षा के चलते बाजारवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

विश्व योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू

जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाएं योगाभ्यास कीं। बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बालिकाओं को विश्व योग दिवस पर किये जाने वाले पाठयक्रमों के अनुसार योगाभ्यास कराया गया जहां लगभग दो हजार छात्राओं व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। दर्जनों योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को योगिंग, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, मकरासन, भुजंगासनों सहित कपालभाति, भस्त्रिका, शीतली, अनुलोम-विलोम प्राणायामों सहित ध्यान व योग निद्रा का अभ्यास कराकर योगाभ्यास द्वारा वैश्विक स्तर पर सुख व शांति को स्थापित करने के लिये उपायों को बताया गया। इस आशय की जानकारी योग गुरू अचल हरिमूर्ति ने प्रेस विज्ञप्ति से दी है।

वाणिज्य कर विभाग का सचल दल हुआ गम्भीर

टीम ने 5 लाख 76 हजार रूपया करवाया जमा
जौनपुर। वाणिज्य कर विभाग जौनपुर इकाई का सचल दल इस समय काफी गम्भीर हो गया जिसके चलते जगह-जगह अभियान चलाकर छापेमारी व सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में विनय गौतम असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप 5 लाख 76 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूल करके विभाग को लाभ पहुंचाया गया। श्री गौतम ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान 4 ऐसे ट्रक पकड़े गये जो जनपद आजमगढ़ के महराजगंज से गेहूं लादकर चंदौली व वाराणसी जा रहे थे। गेहूं लदे ट्रक नम्बर यूपी 45 टी-1447, यूपी 45 टी-2070, यूपी 50 बीटी-1909 एवं यूपी 50 एटी-2931 बिना प्रपत्र के चल रहे थे। इस पर अधिकारियों की टीम ने वाहनों पर लदे सभी माल को अधिग्रहित करते हुये माल के कुल मूल्य 14 लाख 40 हजार रूपये पर कुल 5 लाख 76 हजार रूपया जमानत के तौर पर जमा कराया गया। सचल दल में श्री गौतम के अलावा वाणिज्य कर अधिकारी अमरीश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Saturday, 14 May 2016

शुरू हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण का अत्याधुनिक उपचार

अब मरीजों को परेशान होने की आवश्यकता नहींः डा. जेपी दूबे
जौनपुर। शाहगंज नगर के आरके हास्पिटल में अत्याधुनिक तकनीकी से टोटल हिप रिपलेसमेंट (कूल्हा प्रत्यारोपण) का सफल आपरेश
न हुआ। इस सफलता पर चर्चा है कि अब तक यह उपचार देश के बड़े शहरों में एवं बड़े खर्च पर किया जाता है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। खर्च न वहन करने के कारण लोग आजीवन तकलीफ झेलते रहते हैं लेकिन शाहगंज के आर्थोपैडिक सर्जन डा. जेपी दूबे ने कम खर्च में किया सफल शुरूआत किया। उन्होंने बताया कि कूल्हे के कठिन फ्रैक्चर, कूल्हे की गठिया, कूल्हे में संक्रमण की स्थिति में कूल्हे में जांघ की हड्डी का गोला व एसीटाबुलम की कार्टिलेज निकाल दिया जाता है और एसीटाबुलम में सिरैमिक कप फिट कर दिया जाता है। जांघ की हड्डी में मेटैलिक गोला फिट कर दिया जाता है और कृत्रिम कूल्हे का जोड़ तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि श्रीप्रकाश यादव 55 साल निवासी तिघरा पल्थी जनपद आजमगढ़ नामक मरीज ने अपने कूल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण 10 साल पहले कहीं कराया था लेकिन धीरे-धीरे जोड़ में दर्द बढता गया एवं पैर छोटा होने लगा जिससे वह काफी परेशान हो गया। कई बडे़ शहरों में उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विगत दिनों मरीज आरके आर्थोपैडिक हास्पिटल शाहगंज आया जहां डा. जेपी दूबे ने मरीज का कूल्हे का जोड़ निकालकर कृत्रिम कूल्हा का जोड़ निकालकर कृत्रिम कूल्हा लगाने की सलाह दिया। इसके बाद डा. दूबे व उनके सहयोगी डा. अशोक गुप्ता ने सफल आपरेशन किया जो पूर्वांचल के लिये नई पहल है। 

चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो...

जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा की बैठक शनिवार को मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर हुई जहां सभापति इण्टर कालेज उतिराई बडे़री के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र दूबे के घर हुई चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो शिक्षक सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि चोरी की घटना बीते एक सप्ताह हो गयी लेकिन अभी तक पुलिस फर्दाफाश नहीं कर सकी। पुलिस सिर्फ आश्वाशन दे रही है। पुलिस यदि सही तरीके से कार्य करे तो एक सप्ताह का समय बहुत है। इस अवसर पर श्यामधर मिश्र, सुशील सिंह, श्रवण यादव, राहुल यादव, दिलीप सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य संतोष यादव ने किया।

5 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

जौनपुर। नगर के नखास में स्थित महावीर कान्वेन्ट स्कूल में 5 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ खेलकूद, ताइक्वाण्डो, क्लासिकल डांस, आर्ट, पेंटिंग से जुड़ी बारीकियों को सीखा। 10 से 14 मई तक चले कैम्प में बच्चों ने मार्डलिंग आर्ट एण्ड क्राप संगीत के पश्चात् नृत्य, स्टोरी, ट्रेलरिंग, ऐरोवेटिक, कम्प्यूटर, ग्राफ्स आदि की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आर्ट में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रधानाचार्या दीपशिखा मिश्रा ने मिनाक्षी सोनिया को प्रथम पुरस्कार, स्वास्थ्य विभाग के अश्वनी जायसवाल ने हर्ष मोदनवाल को द्वितीय पुरस्कार और अवधेश गिरी ने खुशी विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार विद्यालय के प्रबंधक अतुल जायसवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिका अंकिता श्रीवास्तव, काजल प्रजापति, आरूषी श्रीवास्तव, रेखा जायसवाल, काजल खान, ज्योति सिंह, शुभांगी श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, राजेश मिश्रा, धनपाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यादव महासंघ को मिलेगी और मजबूतीः दिनेश यादव

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर डा. यदुवंशी को मिली बधाई
जौनपुर। शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी को अखिल भारतीय यादव महासंघ के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर चहुंओर हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। जनपद ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रान्तों में यादव महासंघ से जुड़े लोगों व शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुये डा. यदुवंशी को बधाई दिया है। इसी क्रम में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव (भारतीय सेना) ने डा. यदुवंशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया। साथ ही कहा कि इनके नेतृत्व में महासंघ को और मजबूती मिलेगी। सबसे ज्यादा खुशी की बात तो यह है कि डा. यदुवंशी जौनपुर के मूल निवासी हैं जो पिछले काफी समय से शिक्षा जगत से जुड़े हैं। डा. यदुवंशी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के अलावा तमाम लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महामंत्री रामकेश यादव, संजय यादव ‘राजू’, विनोद यादव, सुरेश यादव, प्रमोद यादव, अरूण यादव, निजामुद्दीन अंसारी, मुकेश यादव, आजाद यादव, अजीत यादव, राज बहादुर यादव पहलवान, अरूण यादव एडवोकेट, राजेश यादव सहित अन्य लोग प्रमुख हैं।