जौनपुर। देश और दुनिया में योग का पर्याय बन चुके परम पूज्य बाबा रामदेव जी ने जौनपुर नगर के सिपाह निवासी शिक्षक अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह प्रान्त प्रभारी का दायित्व सौंपा है। श्री हरिमूर्ति को यह जिम्मेदारी गत दिवस हरिद्वार में सम्पन्न हुये एक भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हजारों भाई-बहनों के बीच सौंपी गयी। श्री हरिमूर्ति की इस नयी पारी की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर जनपद के समस्त योगियों, शुभचिंतकों व शिक्षकों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी। सभी लोगों ने योग गुरू बाबा रामदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुये श्री हरिमूर्ति को बधाई दिया है। सह प्रान्त प्रभारी बनाये जाने पर जौनपुर के योग गुरू अचल हरिमूर्ति ने कहा कि बाबा जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं भली-भांति निर्वहन करूंगा।
Thursday, 12 May 2016
Wednesday, 11 May 2016
एम.ए. पत्रकारिता में प्रवेश करने का अंतिम मौका
20 मई तक करें आवेदन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो वर्षीय एम ए पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए में 45 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है तथा परिणाम नहीं आया है वह भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 20 मई 2016 है। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट- http://www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध फार्म को डाउनलोड करके सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 200 रूपए एवं एससी/एसटी विद्याथियों को 150 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। बैंक ड्राफ्ट FINANCE OFFICER, V. B. S. PURVANCHAL UNIVERSITY JAUNPUR के पक्ष में देय होगा। पाठ्यक्रम की फीस 10 हजार रूपए प्रति सेमेस्टर है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दो वर्षीय एम ए जनसंचार पाठ्यक्रम चार सेमेस्टर में विभाजित है। पाठ्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया, विज्ञापन, जनसम्पर्क आदि शामिल है।

Saturday, 7 May 2016
पूर्वांचल में हुआ योग महोत्सव
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के ओपन थिएटर में शनिवार की शाम को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन हुआ. महोत्सव में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही साथ योग के विविध आयामों पर चर्चा हुई।
विशिष्ट अतिथि श्री अचल हरिमूर्ति ने योग द्वारा नशामुक्ति विषय पर अपनी बात रखी। बाल कलाकार अक्षिता पुरोहित, पीहू पाल, अपूर्वा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वैभव बिन्दुसार ने ऐ मेरे वतन के लोगो..., शौर्य पाल ने आओ बच्चों तूम्हे दिखाये गीत प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। स्वागत गीत शास्वत मिश्र एवं सरस्वती वंदना शुभ्रामल द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन संजय श्रीवास्तव एवं आभार डा. मनोज मिश्र ने व्यक्त किया।
अतिथि का स्वागत डा. विक्रम देव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. एच.सी. पुरोहित, डा. अविनाश पार्थिडकर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. शैलेष प्रजापति, डा. इन्द्रेश, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, एम.एम. भट्ट, सुशील प्रजापति, डा. विद्युत मल्ल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Wednesday, 4 May 2016
सह राज्य प्रभारी बनाये जाने पर योग गुरू हरिमूर्ति का हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर
। पतंजलि योग परिवार के मुखिया योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा जौनपुर के प्रभारी अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश का सह राज्य प्रभारी बनाये जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मनोनयन पर शिक्षक होने के नाते शिक्षा विभाग एवं जन-जन तक योग पहुंचाने पर योगियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके श्री हरिमूर्ति का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने श्री हरिमूर्ति को बधाई देते हुये बाबा रामदेव के प्रति आभार जताया। अचल जी का यह मनोनयन हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वयं बाबा रामदेव जी ने किया है।
जनपद आगमन पर कलेक्टेªट स्थित योगस्थल पर साधकों ने बैण्ड-बाजों से स्वागत करते हुये माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पत्रकार कपिलदेव मौर्य, अजय पाण्डेय, शशिभूषण यादव, प्रो. बीडी शर्मा, शम्भूनाथ योगी, सूबेदार मेजर जिले सिंह, डा. केबी यादव, महेन्द्र मौर्य, डा. धुवराज, लोकनाथ, चन्द्रशेखर, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, ममता भट्ट, अंजुम श्रीवास्तव, लाल बहादुर योगी, डा. चन्द्रसेन, राम अवधेश विश्वकर्मा, रामकृष्ण परमहंस, डा. हेमंत, राजेश कुमार, सिकन्दर, रामकुमार, संतोष, जगदीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नखास में आयोजित एक सादे समारोह में श्री हरिमूर्ति का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान तेजस परिवार के मुखिया रामजी जायसवाल ने श्री हरिमूर्ति की इस योग यात्रा को हर पल नित एक नयी ऊंचाई प्रदान करने के लिये कामना किया। इस अवसर पर अजय पाण्डेय, संतोष सोनी, ओपी जायसवाल, कुमार कमलेश, संजय शुक्ला, शुभांशू जायसवाल, अंकित जायसवाल, मनीष कुमार, वैभव जायसवाल, देवेन्द्र यादव, अक्षय कुमार, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य जगहों पर समारोह का आयोजन करके लोगों ने श्री हरिमूर्ति की इस नयी जिम्मेदारी पर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
। पतंजलि योग परिवार के मुखिया योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा जौनपुर के प्रभारी अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश का सह राज्य प्रभारी बनाये जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मनोनयन पर शिक्षक होने के नाते शिक्षा विभाग एवं जन-जन तक योग पहुंचाने पर योगियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके श्री हरिमूर्ति का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने श्री हरिमूर्ति को बधाई देते हुये बाबा रामदेव के प्रति आभार जताया। अचल जी का यह मनोनयन हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वयं बाबा रामदेव जी ने किया है।
इसी क्रम में नखास में आयोजित एक सादे समारोह में श्री हरिमूर्ति का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान तेजस परिवार के मुखिया रामजी जायसवाल ने श्री हरिमूर्ति की इस योग यात्रा को हर पल नित एक नयी ऊंचाई प्रदान करने के लिये कामना किया। इस अवसर पर अजय पाण्डेय, संतोष सोनी, ओपी जायसवाल, कुमार कमलेश, संजय शुक्ला, शुभांशू जायसवाल, अंकित जायसवाल, मनीष कुमार, वैभव जायसवाल, देवेन्द्र यादव, अक्षय कुमार, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य जगहों पर समारोह का आयोजन करके लोगों ने श्री हरिमूर्ति की इस नयी जिम्मेदारी पर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
Saturday, 30 April 2016
जौनपुर गौरव : कम्प्यूटर आपरेटर से सम्पादक बने रामजी जायसवाल
जौनपुर। मेहनत, ईमानदारी और पक्के इरादे से कार्य किया जाय तो सफलता जरूर मिलती है। इन बातों को सचकर दिखाया है जौनपुर के एक युवा सम्पादक रामजी जायसवाल ने। श्री जायसवाल 6 वर्ष पूर्व तक जौनपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र में मात्र 15 सौ रूपये प्रति माह की नौकरी करते थे लेकिन आज वे खुद बुलंद हौंसले के बल पर 4 समाचार पत्रों के मालिक हैं। श्री जायसवाल की जिन्दगी का सफर कांटों से भरा था। इसके बाद भी उन कांटों भरे रास्ते पर चलकर उन्होंने एक मुकाम हासिल किया है। श्री जायसवाल 4 न्यूज पेपर के सम्पादक होने के अलावा पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने के लिये गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन किया। साथ में सम्पादक मण्डल के महामंत्री हैं। इसके अलावा स्वामी अड़गड़ानन्द जी के सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बता दें कि श्री जायसवाल जौनपुर नगर के नखास मोहल्ले के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 30 जून 1977 ई. को हुआ था। उनके परिवार के आर्थिक स्थिति शुरू से ही खराब थी जिसके कारण उन्हें किशोरा अवस्था में पढ़ाई के साथ एक टाइप राइटर की दुकान पर मात्र 10 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से नौकरी करनी पड़ी। इतने कम पैसों में घर का खर्च न चलने के कारण वे 200 रूपये प्रति माह पर अखबार भी बांटना शुरू किया। वर्ष 2000 में जौनपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘दैनिक मान्यवर’ में कम्प्यूटर आपरेटर के पद की नैकरी मात्र 1500 रूपये प्रतिमाह पर शुरू किया। इसके बाद इसी तनख्वाह पर जौनपुर से ही प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तरूणमित्र में 9 माह तक सेवा किया। गरीबी से संघर्ष कर रहे श्री जायसवाल के ऊपर वर्ष 2001 में वज्रपात हो गया। उनके पिता की 1 जनवरी वर्ष 2001 को अचानक आयी बीमारी के कारण निधन हो गया। पिता की मौत के बाद उन पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट का वज्रपात हो गया। इस संकट की घड़ी से जुझते और गरीबी से लड़ते पूरे 11 वर्ष तक उन्होंने मात्र डेढ़ हजार रूपये की नौकरी करते रहे। नौकरी करने के साथ ही वर्ष 2007 में उन्होंने तेजस के नाम से एक समाचार एजेंसी का संचानल शुरू किया। इस संस्थान के माध्यम से करीब दो दर्जन से अधिक समाचार पत्रों में न्यूज जाने लगा। वर्ष 2009 में उन्होंने तेजस टूडे नामक एक दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया जो निष्पक्ष व निर्भीक लेखनी के कारण कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया। इस सफलता के बाद श्री जायसवाल ने तेजस नाम से ही उर्दू, सप्ताहिक व पाक्षिक समाचार पत्र का भी प्रकाशन कर दिया। पत्रकारिता के साथ श्री जायसवाल पत्रकारों की समस्याओं को देखते हुये गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन नामक एक संगठन की स्थापना किया। उनकी बढ़ते संघर्ष को देखते हुये जौनपुर के सम्पादक मण्डल ने उन्हें महासचिव का दायित्व सौंप दिया। कुल मिलाकर श्री जायसवाल पत्रकार होने के साथ सामाजिक सरोकार में काफी रूचि लेते हैं। यही कारण है कि श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ने उन्हें महामंत्री बना दिया है। वहीं इनकी लगन व मेहनत को देखते हुये स्वामी अड़गड़ानन्द जी के परमप्रिय शिष्य श्रद्धा बाबा ने श्री जायसवाल को ट्रस्ट का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।
http://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_262.html
Wednesday, 2 March 2016
तीन दिवसीय वार्षिक खेल समागम समारोह
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल समागम समारोह की शुरूआत हुई। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने झण्डारोहण कर समागम का शुभारम्भ किया। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि फील्ड में सफल होने वाला विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सदैव सफल होता है, क्योंकि वह अनुशासन व संगठित होकर कार्य करता है। जीवन में धूप व छांव सदैव आते जाते रहते हैं इसमें समय का सही प्रबंधन करना चाहिए। सफलता के लिए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए। यही कोशिशें रंग लाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई के समय और उसके बाद सदैव एक अलग पहचान बनती है। समय का सही प्रबंधन कर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। यह एकलव्य स्टेडियम परिसर के विद्यार्थियों के लिए मानसिक व शारीरिक मजबूती का बड़ा केन्द्र है। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिताएं परिसर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की एक कार्यशाला है।
Subscribe to:
Posts (Atom)