Pages

Friday 2 October 2015

जौनपुरवासियों ने धूमधाम से मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती


डीएम ने सेनानी को किया सम्मानित तो एकल विद्यालय व सद्भावना क्लब ने निकाली रैली

गांधी जी जैसे महापुरूषों के आदर्श पर चलकर ही मिल सकती है अमन व शान्तिः राकेश श्रीवास्तव
 

    जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनायी गयी। इस उपलक्ष्य में जहां सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ, वहीं विद्यालयों सहित स्वयंसेवी संगठनों द्वारा गोष्ठी आयोजित करके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने उपरोक्त महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्हदेव वर्मा को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के आदर्श एंव मूल्यों पर चलकर ही याान्ति एवं अमन की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुये उनके आदर्शों की सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पहले जनककुमारी इण्टर कालेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने ’रघुपति राघव राजाराम, ईश्वर अल्ला तेरो नाम‘ का भजन गाया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, नागेन्द्र नाथ द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रसाद श्रीवास्तव, सूचना विभाग के केके त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, शारदा सोनकर, सविता अंशुमान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण किया। इसके उपरान्त गांधी चौराहा पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प332्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में धीमी गति साइकिल रेस का आयोजन हुआ। 10-12 बजे तक जिला कारागार में खेलकूद एवं कैदियों में फल का वितरण किया गया। महात्मा गांधी एवं मद्य निषेध पर गोष्ठी आयोजित की गयी। 9-11 बजे तक मतापुर की मलिन बस्ती में साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसी प्रकार तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तर पर कार्यक्रम हुये।
    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जयन्ती अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जहां कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गांधी जी के आदर्श एवं मूल्यों पर चलकर ही शान्ति व अमन की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देने वाले श्री शास्त्री के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुये उनके आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना उर्फ भइया जी, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश अस्थाना, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे।
    एकल विद्यालय अभियान द्वारा नगर के टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में वेद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित करने के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा खरका तिराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि विमल सिंह जिला धर्म प्रचारक व विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सैनी सम्भाग प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा काशी के भाग ग्रामोत्थान व अंचल अधिकारी सतिराम, अंचल अभियान प्रमुख सतीश चन्द्र ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामजानकी प्रशिक्षण प्रमुख ने किया। इस अवसर पर विद्याशंकर शर्मा, संजय कुमार, कामता प्रसाद, मिठाई लाल, शिवमूरत मिश्रा, रवि राव, छोटे लाल, संतोष कुमार, विनय सिंह, प्रमिला, नीतू वर्मा, नन्दिनी, रागिनी सिंह, नीरज, अवधेश, रमाशंकर, सीमा, कविता आदि उपस्थित रहे।
    शास्त्री कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल शास्त्रीनगर में बापू बाजार का आयोजन हुआ जहां गरीबों के सहायतार्थ वस्त्र सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराये गये। बाजार का उद्घाटन संस्थापक स्व. राधामोहन अस्थाना की पत्नी शैल अस्थाना ने किया जिसके बाद बापू व शास्त्री जी के कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मधुर मोहन अस्थाना, प्रधानाचार्य आनन्द मोहन अस्थाना सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी, बच्चे उपस्थित रहे।
    सत्य, अहिंसा, स्वावलम्बन व सदाचार के मार्ग पर ही चलकर इंसान बड़ी से बड़ी मंजिल प्राप्त कर सकता है। उक्त बातें जन शिक्षण संस्थान मुख्यालय पर आयोजित गांधी-शास्त्री जयंती अवसर पर निदेशक डा. सुधा सिंह ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, विनोद मिश्र, साधना गुप्ता, संगीता मौर्या, शाहिस्ता बेगम, इति, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने किया।
    अलीगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामऊ विकास खण्ड करंजाकला में जयंती मनायी गयी जहां बच्चों को उन महापुरूषों के बारे में बताते हुये वक्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई भी किया और बल दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि परमहंस पाण्डेय के अलावा प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश सिंह, प्रधानपति विनय सिंह, सरिता देवी, कुमकुम मिश्रा, एकता मिश्रा, पुष्पा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा पर श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां संस्थाध्यक्ष बांके लाल श्रीवास्तव एडवोकेट व पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् दयाल सरन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, डा. जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. नवीन श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, गोपीशंकर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्यामलकांत श्रीवास्तव एवं आभार दयाल सरन श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया।
    लायंस क्लब द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां उपस्थित लोगों ने उपरोक्त महानुभावों को देशहित में किये कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय के मरीजों में फल वितरित किया गया। साथ ही जेसी बालवाड़ी अहियापुर में बच्चों को फल, मिष्ठान, बिस्कुल आदि बांटा गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव, संयोजक संदीप गुप्ता, अरूण त्रिपाठी, महेन्द्र नाथ सेठ, राकेश श्रीवास्तव, गोपी चन्द्र साहू, रामकुमार साहू, आरपी सिंह, शिवानन्द अग्रहरि, मो. मुस्तफा, मो. अब्बास, मनोज चतुर्वेदी, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे। अन्त में ला. अमित पाण्डेय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    जिला महिला चिकित्सालय में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संदीप सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद उपस्थित समस्त चिकित्सकांे, स्टाफकर्मियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डा. संदीप सिंह ने ऐसे महापुरूष के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment