Pages

Sunday, 19 June 2016

पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रही लाखों के नगीना गायब का मामला

जौनपुर (सं.) 19 जून। नगीना व्यवसायी के बैग होने की कहानी पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है लेकिन बात समझ में नहीं आ रही है। मालूम हो कि शाहगंज नगर के जेसीज चौक के पास फैजाबाद मार्ग पर स्थित राजमजानकी मंदिर के सामने हैण्डपम्प पर पानी पीने के दौरान 12 लाख रूपये मूल्य के नगीने से भरा बैग गायब हो गया। यह बैग लखनऊ के नगरिया ठाकुरगंज निवासी ओंकार नाथ का है जो व्यवसायी के सिलसिले में शाहगंज आया था। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया जिस पर शुरूआत पूछताछ में पुलिस को घटना की सत्यता पर विश्वास नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया जिसके बारे में कोतवाली पुलिस का कहना है कि व्यवसायी की कहानी गले से नहीं उतर रही है।

No comments:

Post a Comment