Pages

Saturday, 25 June 2016

सछास कार्यकर्ताओं ने किया सरकारी योजनाओं का प्रचार

जौनपुर (सं.) 25 जून। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पम्फलेट बांटा। यह कार्यक्रम ‘अखिलेश अगेन आपरेशन 24’ नामक कार्यक्रम के तहत किया गया।
जौनपुर में ‘अखिलेश अगेन आपरेशन 24’ कार्यक्रम के तहत लोगों
को सरकारी योजनाएं बताते सछास कार्यकर्ता। छाया-तेजस टूडे
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आजादी के बाद प्रदेश में पहली बार किसी सरकार ने इतनी तेजी से विकास कार्य पर जोर दिया है।
इस अवसर पर कौशल यादव, पवन यादव, अबुजर जैदी, संजय सोनकर, युवराज यादव, हरिकेश सिंह, विनय सिंह, नागेश सिंह, जन्मेजय यादव, शेखर यादव, दिनेश प्रजापति, लालू, विशाल अग्रहरि, सतीश त्रिदेव, अनिल यादव, प्रज्ज्वल यदुवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment