Pages

Tuesday, 21 June 2016

आरती को मिला ग्रामवासियों का समर्थन

जौनपुर (सं.) 21 जून। जनपद के ग्राम पंचायत पाण्डेय पुरूषोत्तमपुर में सस्ते राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया ग्रामसभा की खुली बैठक में सम्पन्न हुई।
इस दौरान मात्र दो लोगों ने आवेदन किया जिसमें आरती देवी व ईद मोहम्मद रहे। ग्राम प्रधान सुशीला मौर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चयन प्रक्रिया के दौरान गुप्त मतदान हुआ।
तत्पश्चात् हुई घोषणा के अनुसार आरती देवी को 238 और ईद मोहम्मद को 179 व्यक्तियों ने अपना समर्थन दिया। फिलहाल अत्यधिक लोगों का समर्थन मिलने पर आरती देवी का चयन सस्ते गल्ले की दुकान के लिये हो गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी, पर्यवेक्षणीय अध्किारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment